Exit polls 2023 : कमलनाथ ने एग्जिट पोल को बताया षड्यंत्र, कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से मैदान में आ जाएं

Exit polls 2023 :कमलनाथ ने सोशल मीडिया एक्स में एक वीडियो को जारी करते हुये कहा कि  कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से मैदान में आ जाएं।

Exit polls 2023 : कमलनाथ ने  एग्जिट पोल को बताया षड्यंत्र, कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से मैदान में आ जाएं
Exit polls 2023 : कमलनाथ ने एग्जिट पोल को बताया षड्यंत्र, कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से मैदान में आ जाएं

Exit polls 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के एग्जिट पोल को 31 नवंबर को घोषित किया गया जिसमें अधिकाश एग्जिट पोल में कांग्रेस को भाजपा से पीछे दिखाया गया है, इसी के संदर्भ में कमलनाथ ने सोशल मीडिया एक्स में एक वीडियो को जारी करते हुये कहा कि  कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से मैदान में आ जाएं। भाजपा चुनाव हार चुकी है। कुछ एग्जिट पोल जानबूझकर इसलिए बनाए गए हैं कि कांग्रेस के कार्यकर्ता निराश हों और झूठा माहौल दिखाकर अधिकारियों पर दबाव बनाया जाए।

यह भाजपा का षड्यंत्र कामयाब होने वाला नहीं है। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, मोर्चा संगठनों के प्रमुख और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी अपने-अपने काम में क्षेत्र में जुट जाएं और निष्पक्ष मतगणना कराएं। हम सब जीत के लिए तैयार हैं। सब एकजुट हैं। यदि मतगणना में आपको कोई भी समस्या लगती है तो आप सीधे मुझसे बात करें। 3 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी की ही सरकार बन रही है।