Jabalpur News : डुमना एयरपोर्ट पर बम की सूचना से मचा हड़कंप, जांच में मॉक ड्रिल निकली सूचना
Jabalpur Dumna Airport पर बम की सूचना से मचा हड़कंप। संदिग्ध बैग की सूचना पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया सर्चिंग अभियान, जांच में निकली मॉक ड्रिल।
जबलपुर, एमपी न्यूज हिन्दी। डुमना एयरपोर्ट (Jabalpur Dumna Airport) पर गुरुवार दोपहर उस व्यक्त हड़कंप मच गया, जब टर्मिनल परिसर में एक संदिग्ध बैग में बम होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट (Security agencies on alert) मोड पर आ गईं। वही मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस और कंट्रोल रूम से अतिरिक्त अमले को भी मौके पर बुलाया गया। इसके बाद सभी सुरक्षा टीमों ने पूरे परिसर में सर्चिंग अभियान चलाते हुए संदिग्ध बैग की जांच शुरू की।
बम होने की सूचना वास्तविक नहीं, बल्कि मॉक ड्रिल
अचानक हुई इस कार्रवाई से एयरपोर्ट परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला । सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ संदिग्ध बैग और आसपास के क्षेत्र की जांच में जुट गईं। हालांकि, जांच के बाद सामने आया कि एयरपोर्ट पर बम होने की सूचना वास्तविक नहीं थी, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन तैयारियों को परखने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी।
कर्मचारियों और यात्रियों ने राहत की सांस
मॉक ड्रिल के जरिए यह जांचा गया कि बम की सूचना मिलने पर एयरपोर्ट की सुरक्षा एजेंसियां, पुलिस और संबंधित विभाग कितनी तेजी और समन्वय के साथ कार्रवाई करते हैं। अधिकारियों की ओर से स्थिति स्पष्ट किए जाने के बाद एयरपोर्ट कर्मचारियों और यात्रियों ने राहत की सांस ली। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखना और आपसी समन्वय को मजबूत करना था।
| ताजा खबरें को एमपी न्यूज हिन्दी (MPNEWSHINDI) में हिन्दी में पढ़ें | Latest news, Breaking News और आज की ताजा खबरों के लिए एमपी न्यूज हिन्दी के Youtube चैनल को subcribe करें |