पेट की चर्बी कम करने के तरीके | Ways to reduce belly fat

लोग हमेशा पेट की चर्बी कम करने के तरीके (Ways to reduce belly fat) के बारें में जानना चाहते है इसलिए आज इस पोस्ट में पेट की चर्बी को कम करने के उपयुक्त आहार के बारें में जानकारी देंगे।

पेट की चर्बी कम करने के तरीके | Ways to reduce belly fat
पेट की चर्बी कम करने के तरीके | Ways to reduce belly fat

Diet to reduce belly fat: ऑफिस की थकाने वाली जॉब्स से पेट की चर्बी का बढ़ना एक आम बात है जो वास्तव में एक स्वास्थ्य शरीर के लिए हानिकारक होती हैं। पेट की चर्बी से अक्सर कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है जो कि हृदय रोग, स्ट्रोक एवं  टाइप 2 मधुमेह(diabetes) के कारण हो सकता है, लोग हमेशा पेट की चर्बी कम करने के तरीके (Ways to reduce belly fat) के बारें में जानना चाहते है इसलिए आज इस पोस्ट में पेट की चर्बी को कम करने के उपयुक्त आहार के बारें में जानकारी देंगे।

भैंस के दूध सेवन के फायदें एवं दुष्प्रभाव | Benefits or Side Effects Buffalo Milk | भैंस के दूध में पाए जाने वाले पोषण तत्व

पेट की चर्बी को कम करने के लिए आहार (Diet to reduce belly fat)

फल  : 

फल में काफी ज्यादा विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद रहते है, जिस के सेवन से शरीर में पर्याप्त मात्रा में पोषण मिलता है साथ ही पेट की चर्बी को भी कम करता है,  पेट की चर्बी कम करने में संतरा, नींबू और कीवी का सेवन रामबाण माना जाता है, जो शरीर में टॉक्सिन को कम करता है इसके अलावा तरबूज, अंगूर, सेब, तथा स्ट्रॉबेरी के सेवन करने से भी पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है। 

सब्जियां : 

हरी सब्जियां में फाइबर, विटामिन्स और खनिज के साथ कई पोषक तत्व पाए जाते है जो शरीर में उपयुक्त मात्रा में ही पोषक तत्व की कमी को पूरा करके शरीर में अतिरिक्त वसा को बढ़ने नही देती है। नियमित खाने- पान में हरी सब्जियां के सेवन से पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है, हरी सब्जियों में मुख्य रूप से पालक का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। 

ग्रीन टी :

चर्बी कम करने और वजन घटाने के लिए ग्रीन टी के सेवन को काफी अच्छा माना जाता है। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है जो कि शरीर में मेटाबॉलिज्म को बढ़ता है, मेटाबॉलिज्म के बढ़ने से पेट की चर्बी समेत शरीर का वजन भी कम होने लगता है, ग्रीन टी के नियमित सेवन शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी बढ़ने नही देता है जिससे हृदय रोग से संबंधित बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। 

दाल : 

दालों  में काफी ज्यादा मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है इसके साथ ही दाल में कैलोरी और वसा भी कम होती है। नियमित रूप से दाल का पानी पीने से शरीर में पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है। लेकिन ध्यान दे दाल सिर्फ उबालकर बिना तेल, मिर्च - मसाला के खाए यह सेहत के लिए काफी फायदामंद होती है 

दही :

पेट की चर्बी को कम करने में खाने के बाद दही का सेवन काफी फायदेमंद होता है। जो कि प्रोटीन पचाने में ज्यादा कैलोरी को जलता है। जिससे वजन बढ़ने का खतरा कम होता है।  

पीनट बटर :

पीनट बटर का सेवन पेट की चर्बी को कम करने के लिए एक उपयुक्त साधक माना जाता है क्योंकि इसमें फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो शरीर के वसा को भी कम करता है। पीनट बटर का सेवन सेब के साथ किया गए तो पीनट बटर और सेब का कॉम्बिनेशन पेट की चर्बी के साथ वजन को भी कम करता है। 

दलिया :

दलिया में अधिक मात्रा में फाइबर  मौजूद होता है, इसके साथ ही दलिया को पचाने में भी आसानी होती है। दलिया में मौजूद फाइबर और कार्बोहाइड्रेट अनियंत्रित भूख को नियंत्रित करता है। जो वजन को कम करने में काफी कारगर साबित होती है। 

बादाम : 

बादाम का सेवन से लंबे समय तक भूख को नियंत्रण किया जा सकता है इसमें  कैलोरी भी नहीं बढ़ती है जो शरीर में वसा कम करके पेट की चर्बी और वजन को कम करता है। 

ये भी पढ़ें :- 

Disclaimer: यह जानकारी सिर्फ मान्यताओं पर आधारित है। mpnewshindi.com किसी भी तरह की मान्यता एवं दी गई जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। दी गई किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञों से सलाह आवश्यक लें।

 स्वस्थ्य से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए MP News Hindi को क्लिक करें