पंजाब के 5 बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल का मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में 95 वर्ष की उम्र में निधन

पंजाब के 5 बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात करीब 8.28 बजे मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में 95 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली 

पंजाब के 5 बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल का  मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में 95 वर्ष की उम्र में निधन

पंजाब के 5 बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात करीब 8.28 बजे मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में 95 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।  जानकारी के मुताबिक पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को सांस लेने में परेशानी होने के कारण एक हफ्ते पहले उन्हे मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद सोमवार को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण उन्हे आईसीयू में रखा गया था वही मंगलवार को करीब करीब 8.30 बजे उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बठिंडा के पास उनके पैतृक गांव में किया जाएगा। वरिष्ठ अकाली दल नेता प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे थे। उन्हें 30 मार्च 2015 को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

पंजाब के 5 बार रहें मुख्यमंत्री 

प्रकाश सिंह बादल का जन्म पंजाब के फाजिल्का जिले के अबुल खुराना गांव में 18 दिसंबर, 1927 को हुआ था। प्रकाश सिंह बादल ने  1947 में आजादी वाले साल शिरोमणि अकाली दल पार्टी के सदस्य के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया था। बादल अपने राजनीतिक करियर में पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे चुके थे। प्रकाश सिंह बादल सबसे पहले 1970 से 1971 तक, फिर 1977 से 1980 तक, उसके बाद 1997 से 2002 तक, फिर 2007 से 2012 और अंत में 2012 से 2017 तक कुल मिलकर पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। इसके अलावा बादल जी लोकसभा के सदस्य भी रहे। प्रकाश सिंह बादल 1977 में प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई की सरकार में केंद्रीय कृषि एवं सिंचाई मंत्री रहे थे।
बादल 1969 से 2012 तक बार-बार पंजाब विधान सभा के लिए चुने गए।  इस दौरान 1992 एक अपवाद था। उस साल अकाली दल ने राज्य के चुनावों का बहिष्कार किया था।