MP में बड़ा एक्शन: आयुष्मान योजना से 126 अस्पताल बाहर, इनमें भोपाल के 51, इंदौर के 30, जबलपुर के 12 अस्पताल शामिल ; NABH सर्टिफिकेट नहीं दिया, फ्री इलाज बंद

मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए 126 अस्पतालों की मान्यता समाप्त कर दी गई है। यह कार्रवाई उन अस्पतालों पर की गई है जिन्होंने तय समय सीमा के भीतर अपना NABH (एनएबीएच) सर्टिफिकेट की जानकारी आयुष्मान कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराई।

MP में बड़ा एक्शन: आयुष्मान योजना से 126 अस्पताल बाहर, इनमें भोपाल के 51, इंदौर के 30, जबलपुर के 12 अस्पताल शामिल ; NABH सर्टिफिकेट नहीं दिया, फ्री इलाज बंद
MP में बड़ा एक्शन: आयुष्मान योजना से 126 अस्पताल बाहर

मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए 126 अस्पतालों की मान्यता समाप्त कर दी गई है। यह कार्रवाई उन अस्पतालों पर की गई है जिन्होंने तय समय सीमा के भीतर अपना NABH (एनएबीएच) सर्टिफिकेट की जानकारी आयुष्मान कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराई।

नोटिस के बाद भी नहीं दिया जवाब

आयुष्मान कार्यालय की ओर से पहले संबंधित अस्पतालों को नोटिस जारी कर दस्तावेज जमा करने का मौका दिया गया था, लेकिन कई अस्पतालों ने समय सीमा के भीतर कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए इन अस्पतालों को योजना से बाहर कर दिया। रविवार दोपहर 12 बजे इन अस्पतालों को आधिकारिक नोटिस देकर कार्रवाई की जानकारी दी जाएगी। अब इन अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को मुफ्त इलाज की सुविधा नहीं मिल सकेगी।

4 बड़े शहरों के अस्पताल प्रभावित

कार्रवाई का असर प्रदेश के चार बड़े शहरों—भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर—में देखने को मिला है। इन चार शहरों में आयुष्मान योजना से कुल 398 अस्पताल जुड़े हुए थे, जिनमें से 126 अस्पताल NABH सर्टिफिकेट की जानकारी प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते उनकी मान्यता समाप्त कर दी गई।

शहरवार प्रभावित अस्पताल:

भोपाल – 51 अस्पताल
इंदौर – 30 अस्पताल
ग्वालियर – 33 अस्पताल
जबलपुर – 12 अस्पताल

स्वास्थ्य विभाग के इस कदम को योजना में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने की दिशा में बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। अब विभाग ऐसे अस्पतालों की दोबारा जांच के बाद ही उन्हें योजना में शामिल करने पर विचार करेगा।

मध्यप्रदेश के ताजा खबरें को एमपी न्यूज हिन्दी (MPNEWSHINDI) में हिन्दी में पढ़ें | Latest news, Breaking News और आज की ताजा खबरों के लिए एमपी न्यूज हिन्दी के Youtube चैनल को subcribe करें