जब तक शादी का वादा नहीं… तब तक नहीं उतरूंगा! हाईटेंशन पोल पर चढ़ा आशिक

जबलपुर में प्यार के जुनून का एक ऐसा नजारा सामने आया, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया। दरअसल, मैहर जिले का रहने वाला रतन कोरी नाम का युवक अपनी प्रेमिका को मनाने के लिए सीधे 2 लाख 20 हजार वोल्टेज वाली हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ गया।

युवक रतन कोरी की जिद थी कि जब तक उसकी प्रेमिका मौके पर आकर उससे शादी का वादा नहीं करेगी, वह हाईटेंशन पोल से नीचे नहीं उतरेगा। युवक की इस खतरनाक हरकत से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई और क्षेत्र में डर का माहौल बन गया।

 पहले ग्रामीणों ने उसे समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। इसके बाद सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू की। काफी देर तक समझाइश का दौर चलता रहा, लेकिन रतन टस से मस नहीं हुआ।

आखिरकार पुलिस ने उसकी प्रेमिका को मौके पर बुलाया। जब युवती ने उससे बात की और शादी का वादा किया, तब जाकर युवक नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ। जैसे ही वह नीचे आया, पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में लेकर थाने पहुंचा दिया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि प्यार का जुनून कभी-कभी जानलेवा भी साबित हो सकता है।

मध्यप्रदेश के ताजा खबरें को एमपी न्यूज हिन्दी (MPNEWSHINDI) में हिन्दी में पढ़ें | Latest news, Breaking News और आज की ताजा खबरों के लिए एमपी न्यूज हिन्दी के Youtube चैनल को subcribe करें