जबलपुर में अवैध पटाखों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 दुकानदार गिरफ्तार
जबलपुर में बिना लाइसेंस अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। लार्डगंज, गढ़ा, गोहलपुर और बरेला थाना क्षेत्रों में दबिश देकर 5 दुकानदारों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने हजारों रुपये के पटाखे जब्त कर आरोपियों के खिलाफ BNS और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
जबलपुर। रिहायशी और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बिना लाइसेंस पटाखों का भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर लार्डगंज, गढ़ा, गोहलपुर और बरेला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पांच दुकानदारों को पकड़ा और हजारों रुपये के पटाखे जब्त किए।
ये भी पढ़ें : रांझी में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार; 5 किलो से अधिक गांजा जब्त
विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज
एडिशनल एसपी आयुष जाखड़ के मुताबिक, आरोपी पटाखों के भंडारण और बिक्री का वैध लाइसेंस नहीं दिखा सके। पुलिस ने सभी के खिलाफ BNS की धारा 288 और विस्फोटक अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज कर कार्रवाई की है।
ये भी पढ़ें : सिहोरा में सर्राफा व्यापारी से 6 लाख के जेवरात की लूट, तलवार दिखाकर बदमाश फरार