मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष नूरी खान ने निजी कारणों से कांग्रेस से दिया इस्तीफा

लोक सभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष नूरी खान के कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देने से बड़ा झटका लगा है उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को अपना इस्तीफा भेजा है जिसमें उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देने वजह निजी कारण बताया है।

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष नूरी खान ने निजी कारणों से कांग्रेस से दिया इस्तीफा
Noori Khan

भोपाल, एमपी न्यूज हिन्दी। लोक सभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष नूरी खान (Noori Khan)के कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देने से बड़ा झटका लगा है उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को अपना इस्तीफा भेजा है जिसमें उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देने वजह निजी कारण बताया है।

नूरी खान (Noori Khan) अपने इस्तीफा में लिखा कि "कॉंग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों पर रहकर 25 सालों से निष्ठा भावना के साथ उन्होंने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया है। लेकिन हाल ही में मेरी मेजर सर्जरी हुई है। जिसके चलते वर्तमान में  किसी भी तरह से पार्टी की जिम्मेदारी उठाने में खुद को अहसज महसूस कर रही है।"

इसी के साथ उन्होंने अपने इस्तीफा में धार्मिक यात्रा हज जाने की भी बात कही है उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को अपना इस्तीफा स्वीकार करने के लिए निवेदन किया। साथ ही उन्होंने एक साधारण पार्टी सदस्य के रूप में पार्टी की विचारधारा से जुड़ी रहने की बात भी लिखी है 

बता दे कि, नूरी खान (Noori Khan) उज्जैन की रहने वाली है, इसके पहले उन्होंने प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनाने को लेकर भी अपना इस्तीफा प्रदेश पार्टी आलाकमान को सौपा था हालांकि इसके बाद उन्हे पार्टी के द्वारा मना लिया गया था और वह इसके बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुई थी वही इस बार राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहले उनका इस्तीफा किसी दूसरे पद की ओर इशारा कर रहा है। 

ये भी पढ़ें : 

मध्यप्रदेश के ताजा खबरें को एमपी न्यूज हिन्दी  में हिन्दी में पढ़ें | अपने आसपास से जुड़ी जानकारी के लिए  MP NEWS HINDI में पढ़ें | Latest news, Breaking News और आज की ताजा खबरों के लिए एमपी न्यूज हिन्दी के यूट्यूब चैनल को subcribe करें