Bhopal Lucknow Flight : भोपाल-लखनऊ हवाई सेवा 31 मार्च से प्रारम्भ, चार वर्षो के बाद फिर जुड़ा कनेक्शन

Bhopal Lucknow Flight:  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक हवाई कनेक्शन चार वर्षो बाद फिर 31 मार्च से बहाल हो रहा है।

Bhopal Lucknow Flight : भोपाल-लखनऊ हवाई सेवा 31 मार्च से प्रारम्भ, चार वर्षो के बाद फिर जुड़ा कनेक्शन
Bhopal Lucknow Flight : भोपाल-लखनऊ हवाई सेवा 31 मार्च से प्रारम्भ, चार वर्षो के बाद फिर जुड़ा कनेक्शन

Bhopal Lucknow Flight:  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक हवाई कनेक्शन चार वर्षो बाद फिर से बहाल हो रहा है। इंडिगो ने इस रूट पर सीधी उड़ान शुरू करने का निर्णय लिया है। कंपनी ने 31 मार्च से प्रस्तावित उड़ान का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आने वाली गर्मी के मौसम में बेंगलुरु एवं दिल्ली तक एयर कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इसके अलावा पुणे उड़ान भी प्रारंभ होने की संभावना है।

भोपाल -लखनऊ की उड़ान सप्ताह में पांच दिन होगी संचालित

इंडिगो कंपनी ने भोपाल -लखनऊ की उड़ान सप्ताह में पांच दिन संचालित करने का निर्णय किया है जो कि 31 मार्च से रविवार, सोमवार, बुधवार, गुरुवार एवं शुक्रवार को एयर कनेक्टिविटी संचालित होगी। जिसके लिए कंपनी ने बुकिंग भी प्रारंभ कर दी है। कंपनी ने इसका प्रारंभिक किराया करीब पांच हजार रुपये तय किया है। स्पॉट फेयर इससे कुछ अधिक हो सकता है।

चार साल पहले भी शुरू हुई थी उड़ान सेवा 

बता दे कि इंडिगो एयर लाइन ने चार साल पहले भी भोपाल -लखनऊ की उड़ान शुरू की हुई थी लेकिन कंपनी ने इसे उड़ान सेवा को एक दिन बाद ही बंद कर दी थी। इसके बाद लगातार यात्रियों की मांग को देखते हुए फिर से इस रूट में उड़ान सेवा प्रारंभ कर रही है। यह लखनऊ उड़ान प्रारंभ होने से यात्रियों को भोपाल से अयोध्या तक आने जाने में भी सुविधा होगी। इस सेवा से लखनऊ से अयोध्या तक सड़क मार्ग से करीब ढाई घंटे लगते हैं। राम मंदिर बनने के बाद श्रद्धालु अयोध्या तक सीधी उड़ान शुरू करने की मांग भी कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें :

मध्यप्रदेश के ताजा खबरें को एमपी न्यूज हिन्दी  में हिन्दी में पढ़ें | अपने आसपास से जुड़ी जानकारी के लिए  MP NEWS HINDI में पढ़ें | Latest news, Breaking News और आज की ताजा खबरों के लिए एमपी न्यूज हिन्दी के यूट्यूब चैनल को subcribe करें