जबलपुर के सिद्ध गणेश मंदिर में फिर चोरी; मंदिर की दानपेटी से चोरी, बार-बार चोरी की घटना से क्षेत्रवासियों में आक्रोश

सराफा बाजार नुनहाई स्थित सिद्ध गणेश मंदिर में एक बार फिर चोरी की वारदात सामने आई है। चोर मंदिर की दानपेटी से रुपये चुराकर फरार हो गए, वहीं ऊपरी गेट का ताला भी टूटा मिला।

जबलपुर के सिद्ध गणेश मंदिर में फिर चोरी; मंदिर की दानपेटी से चोरी, बार-बार चोरी की घटना से क्षेत्रवासियों में आक्रोश
जबलपुर के सिद्ध गणेश मंदिर में फिर चोरी; मंदिर की दानपेटी से चोरी, बार-बार चोरी की घटना से क्षेत्रवासियों में आक्रोश

जबलपुर के सराफा बाजार नुनहाई स्थित सिद्ध गणेश मंदिर में एक बार फिर चोरी की वारदात सामने आई है। चोर मंदिर की दानपेटी से रुपये चुराकर फरार हो गए, वहीं ऊपरी गेट का ताला भी टूटा मिला। घटना से नाराज क्षेत्रवासियों ने कोतवाली थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

मंदिर से जुड़े नरेश कुमार तिवारी और पंडित सिद्धांत दुबे का आरोप है कि पिछले एक साल में मंदिर में करीब चार बार चोरी हो चुकी है। कई बार ताला तोड़ने का प्रयास भी हुआ, लेकिन शिकायतों के बावजूद अब तक चोरों का सुराग नहीं लगा है। बार-बार हो रही घटनाओं से क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी और मंदिर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।