Jabalpur News : रंगदारी और चाकूबाजी में शामिल युवा मोर्चा नेता मानव घनघोरिया गिरफ्तार

जबलपुर पुलिस ने रंगदारी वसूलने और अड़ीबाजी करने के आरोप में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मानव घनघोरिया को गिरफ्तार किया है।

Jabalpur News : रंगदारी और चाकूबाजी में शामिल युवा मोर्चा नेता मानव घनघोरिया गिरफ्तार
युवा मोर्चा नेता मानव घनघोरिया गिरफ्तार

जबलपुर पुलिस ने रंगदारी वसूलने और अड़ीबाजी करने के आरोप में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मानव घनघोरिया को गिरफ्तार किया है।  मानव घनघोरिया पर आरोप है कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर दीनदयाल चौक के पास एक युवक को धमकी दी और चाकू से घायल कर दिया था।

वारदात के बाद से ही भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मानव घनघोरिया फरार चल रहा था। लेकिन जैसे ही पुलिस को सूचना मिली कि वह जीएस कॉलेज में परीक्षा देने आया हुआ है, तो पुलिस की टीम ने कॉलेज पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया

पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई को मानव घनघोरिया ने गौरव वाजपेई नामक युवक को घर से बुलाकर बीच सड़क पर हमला किया था। आरोपी और उसके साथियों ने 20 हजार रुपये की रंगदारी मांगी थी। रकम न देने पर उन्होंने गौरव पर जानलेवा हमला किया। यह पूरी घटना इलाके के सीसीटीवी में भी कैद हो गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मानव और उसका साथी निखिल सेन उस समय फरार चल रहे थे। लेकिन मानव घनघोरिया की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस एक अन्य आरोपी निखिल सेन की तलाश में जुट गई है।

ये भी पढ़ें : Jabalpur News: एक सिरफिरे ने 11वीं की छात्रा की बेरहमी से की हत्या, आरोपी फरार

मध्यप्रदेश के ताजा खबरें को एमपी न्यूज हिन्दी  में हिन्दी में पढ़ें | अपने आसपास से जुड़ी जानकारी के लिए  MP NEWS HINDI में पढ़ें | Latest news, Breaking News और आज की ताजा खबरों के लिए एमपी न्यूज हिन्दी के यूट्यूब चैनल को subcribe करें