चरगवां में गांजा कारोबार पर क्राइम ब्रांच का बड़ा प्रहार, दो आरोपी गिरफ्तार; 1.22 लाख का माल जब्त
नशे के कारोबार के खिलाफ क्राइम ब्रांच और चरगवां पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 2 किलो 442 ग्राम गांजा बरामद किया है
जबलपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ क्राइम ब्रांच और चरगवां पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 2 किलो 442 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 22 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर घुघरी तिराहे से शिवकुमार चौबे (42), निवासी जमुनिया को 582 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसने गांजा संदीप लोधी (32), निवासी फुलर, शहपुरा से खरीदना बताया। इसके बाद पुलिस ने खुरई स्थित पान टपरे के पास दबिश देकर संदीप को पकड़ा और उसके कब्जे से 1 किलो 860 ग्राम गांजा बरामद किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर गांजे की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।