Jabalpur News : 9 वर्षीय गुमशुदा बच्ची को मदन महल पुलिस ने सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा
बस स्टैंड चौकी क्षेत्र में के पास 9 वर्षीय बच्ची के गुम होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल तलाश शुरू कर दी। बच्ची अपने माता-पिता के साथ नरसिंहपुर जिले से झाड़ू बेचने के लिए जबलपुर आई थी।
जबलपुर। बस स्टैंड चौकी क्षेत्र में के पास 9 वर्षीय बच्ची के गुम होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल तलाश शुरू कर दी। बच्ची अपने माता-पिता के साथ नरसिंहपुर जिले से झाड़ू बेचने के लिए जबलपुर आई थी।
सीएसपी अखिलेश गौर की जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे बच्ची अचानक परिजनों से बिछड़ गई। परिजनों ने तत्काल बस स्टैंड चौकी पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद चौकी प्रभारी और पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई के चलते बच्ची को सकुशल खोज लिया गया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए बच्ची को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। बच्ची के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बच्चों का विशेष ध्यान रखें। बच्चों को अकेला न छोड़ें और उनके गुम होने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते उनकी तलाश की जा सके।