Jabalpur News: अटैची-बैग में छिपाकर ला रहे थे गांजा, पुलिस ने महिला समेत 3 आरोपी को किया गिरफ्तार

जबलपुर में क्राइम ब्रांच और गढ़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 18 किलो 682 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 9.34 लाख रुपये बताई जा रही है । 

Jabalpur News: अटैची-बैग में छिपाकर ला रहे थे गांजा, पुलिस ने महिला समेत 3 आरोपी को किया गिरफ्तार
अटैची-बैग में छिपाकर ला रहे थे गांजा, पुलिस ने महिला समेत 3 आरोपी को किया गिरफ्तार

जबलपुर में क्राइम ब्रांच और गढ़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 18 किलो 682 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 9.34 लाख रुपये बताई जा रही है । 

पुलिस को सूचना मिली थी कि बड्डा दादा मैदान के पास तीन संदिग्ध गांजे की खेप लेकर खड़े हैं। घेराबंदी कर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी में अटैची और बैग से कुल 10 पैकेट गांजा मिला।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिकेत 1श्रीपाल  दीपू उर्फ देव रजक  और कमला बाई अहिरवार के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब गांजे की सप्लाई और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।