BJP विधायक Sunil Kamble ने कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मी को मारा थप्पड़, Video वायरल

महाराष्ट्र के पुणे छावनी बीजेपी विधायक सुनील कांबले (Sunil Kamble)पर पुणे के ससून अस्पताल में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अजीत पवार गुट के एक पदाधिकारी ने थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है।

BJP विधायक Sunil Kamble ने कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मी को मारा थप्पड़, Video वायरल
BJP विधायक ने कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मी को मारा थप्पड़, Video वायरल

पुणे,महाराष्ट्र डेस्क : भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुनील कांबले पर पुणे के ससून अस्पताल में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अजीत पवार गुट के एक पदाधिकारी ने थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। वहीं, इस आरोप को कांबले ने खारिज कर दिया।  

शुक्रवार को आयोजित ससून अस्पताल के कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें पुणे छावनी के विधायक सुनील कांबले सीढ़ियों से उतरते व्यक्त एक व्यक्ति को थप्पड़ मरते नजर आ रहें है, हालांकि अभी तक  सुनील कांबले ने किसे थप्पड़ मारा है उसकी पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि विधायक सुनील कांबले ने जिसे थप्पड़ मारा है वह एक पुलिस कर्मी है। 

दरअसल, पुणे के ससून अस्पताल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था इस समारोह में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी मौजूद थे इसी कार्यक्रम में पुणे छावनी के विधायक सुनील कांबले सीढ़ियों से उतरते है इसी व्यक्त पास में खड़े एक व्यक्ति को थप्पड़ जड़ देते है। जिसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अजीत पवार गुट के एक पदाधिकारी जितेंद्र सातव ने दावा किया है कि सुनील कांबले ने उन्हे सभा के दौरान थप्पड़ मारा है।  जितेंद्र सातव का यह भी दावा है कि सुनील कांबले ने एक पुलिस कर्मी पर हमला किया। जिस पर सातव ने बंदगार्डन पुलिस में इसकी शिकायत की है।

सुनील कांबले कौन हैं ?

सुनील कांबले महाराष्ट्र के पुणे छावनी से बीजेपी विधायक है उनका राजनीतिक करियर की शुरुआत ABVP कार्यकर्ता से हुई थी। उसी साल वह महाराष्ट्र विधानमंडल में अनुसूचित जाति की विधायी समिति के सदस्य भी बनाए गए थे। इसके बाद उन्हे साल 1992 में पुणे नगर निगम के नगर सेवक बनाया गया था।

वही साल 2019 के मार्च में PMC की स्थायी समिति के अध्यक्ष बनें एवं साल 2019 में उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा की पुणे छावनी से चुनाव जीता । इसके बाद साल 2021 में बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार में अहम भूमिका भी निभाई। सुनील कांबले के बड़े भाई दिलीप कांबले भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार में दो बार मंत्री रह चुके है।