रामानंद सागर की रामायण के राम- सीता और लक्ष्मण पहुचे अयोध्या, लोगों ने किया स्वागत

रामानंद सागर की रामायण में श्री राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल भी अयोध्या पहुंचे हैं उनके साथ माता सीता की भूमिका निभाने वाली दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी भी नज़र आये हैं।

रामानंद सागर की रामायण के राम- सीता और लक्ष्मण पहुचे अयोध्या, लोगों ने किया स्वागत
रामानंद सागर की रामायण के राम- सीता और लक्ष्मण पहुचे अयोध्या, लोगों ने किया स्वागत

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर है इसके लिए देशभर में कई लोगों को आमंत्रण दिया गया हैं आमंत्रण के बाद अयोध्या में नेता,  अभिनेता एवं धार्मिक धर्म गुरु अयोध्या पहुंच रहे हैं। 

इसी क्रम में रामानंद सागर की रामायण में श्री राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल भी अयोध्या पहुंचे हैं उनके साथ माता सीता की भूमिका निभाने वाली दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी भी नज़र आये हैं। जहां लोगों ने उनके पैर छूकर स्वागत करते नज़र आ रहें हैं।

हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम हैंडल में अरुण गोविल ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अयोध्या एयरपोर्ट पर नज़र आप रहे हैं जहाँ लोगों भीड़ उनका अभिनंदन करती है इस दौरान कई लोग उनके पैर छूने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। इस वीडियो के जरिये अरुण गोविल नें अपने फैंस को अयोध्या पहुंचने की जानकारी दी हैं।