Jabalpur News: अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 हजार लीटर महुआ लहान नष्ट

जबलपुर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई। तीन आरोपी गिरफ्तार, 32 लीटर देशी-अंग्रेजी शराब और 5 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, 2 हजार लीटर महुआ लहान नष्ट।

Jabalpur News: अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 हजार लीटर महुआ लहान नष्ट
Jabalpur News: अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 हजार लीटर महुआ लहान नष्ट

जबलपुर में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रांझी और खमरिया पुलिस की संयुक्त टीम ने वेस्टलैंड एरिया में दबिश देकर तीन अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पहली कार्रवाई में बापू नगर निवासी मोनू उर्फ ललित चौहान के पास से देशी-अंग्रेजी शराब के 77 क्वार्टर बरामद किए गए, जिनकी कीमत करीब 9,300 रुपये है।

वहीं, दूसरी कार्रवाई में बड़ा पत्थर रांझी निवासी शनि रैकवार के कब्जे से 57 क्वार्टर और ऑफिसर्स चॉइस की 9 बोतलें, कुल करीब 17 लीटर शराब जब्त की गई। इसकी कीमत लगभग 15,500 रुपये बताई गई है।

जबकि तीसरी कार्रवाई में 24 वर्षीय प्रवीण बनाफर को 5 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ पकड़ा गया। मौके से करीब 2,000 लीटर महुआ लहान भी बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने नष्ट करा दिया।

तीनों मामलों में कुल करीब 32 लीटर देशी-अंग्रेजी शराब, 5 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ताजा खबरें को एमपी न्यूज हिन्दी (MPNEWSHINDI) में हिन्दी में पढ़ें | Latest  news, Breaking  News और आज की ताजा खबरों के लिए एमपी न्यूज हिन्दी के Youtube चैनल को subcribe करें