International Men's day 2023 : अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस क्यों मनाया जाता है ? जानिए इसका इतिहास

International Men's day 2023: पुरुषों के मानसिक विकास, सकरात्मक आत्मविश्वास, गुणों की सरहना और लैंगिग समानता को बनाये रखने के लिए प्रतिवर्ष  19 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस के रूप में मनाया जाता है।

International Men's day 2023 : अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस  क्यों मनाया जाता है ? जानिए इसका इतिहास
International Men's day 2023 : अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस क्यों मनाया जाता है ? जानिए इसका इतिहास

International Men's day 2023: किसी भी समाज के विकास में पुरुष और महिलाओ का विशेष योगदान होता है,दोनों के साथ नहीं होने से विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती है, विश्व भर में महिलाओ के सशक्तिकरण बहुत ही जोर दिया जाता है, लेकिन पुरुषों के स्वास्थ्य और उन्नति में भी विशेष ध्यान देने की जरुरत बढ़ने लगी है। इसी उद्देश से पुरुषों के मानसिक विकास, सकरात्मक आत्मविश्वास, गुणों की सरहना और लैंगिग समानता को बनाये रखने के लिए प्रतिवर्ष  19 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस (International Men's day 2023) के रूप में मनाया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस 2023 थीम [international men's day 2023 theme]

अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस 2023 की थीम इस वर्ष 'शून्य पुरुष आत्महत्या' रखा गया है, जो कि पुरुषों में  मानसिक स्वास्थ्य के प्रबंधन में मददगार साबित होगा। 

अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस का इतिहास [international men's day history]

वेस्ट इंडीज विश्वविद्यालय में इतिहास के प्रोफेसर डॉ. जेरोम टीलुकसिंघ ने अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस को पहली बार 1999 में अपने पिता के जन्मदिन को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया था। इसके साथ ही उन्होंने सभी से आग्रह किया था कि वे इस दिन का उपयोग उन मुद्दों पर चर्चा करने के लिए करें जो विशेष रूप से लड़कों और पुरुषों को प्रभावित करता हैं।

हालाँकि, साल 1992 में थॉमस ओस्टर अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस के संस्थापक बने थे। जिसकी कल्पना उन्होंने एक साल पहले ही कर ली थी। अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस के महत्वों के कारण ही, त्रिनिदाद और टोबैगो में वेस्ट इंडीज विश्वविद्यालय के इतिहास के प्रोफेसर डॉ. जेरोम टीलकसिंघ ने साल 1999 में एक बार फिर से अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस को पुनर्जीवित किया।  19 नवंबर 1989 को अपने पिता के जन्मदिन के दिन डॉ. टीलकसिंह ने अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाने का फैसला किया। इस दिन ही  त्रिनिदाद और टोबैगो फुटबॉल टीम के एकीकरण का जश्न भी मनाया जाता है जिसने देश को फीफा विश्व कप के लिए अर्हता प्राप्त करने में सक्षम बनाया था।

ये भी पढ़ें :-