Iran-US Israel War: अमेरिका को ब्रिटेन से मिला झटका! ईरान पर हमला के लिए अपने सैन्य ठिकानों के इस्तेमाल पर लगाया बैन
Iran-US Israel War: ब्रिटेन (Britain) के पीएम कीर स्टार्मर (Keir Starmer) ने ट्रंप को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि Royal Air Force के ठिकानों का इस्तेमाल केवल रक्षात्मक कार्यों के लिए होगा और ईरान में किसी भी नागरिक ढांचे पर हमले के लिए इनका उपयोग नहीं करने दिया जाएगा।
Iran-US Israel War : ईरान-अमेरिका-इज़रायल तनाव का आज 39वां दिन है और हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं।
वही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) द्वारा दी गई डेडलाइन खत्म होने के करीब है। बीते दिनों ट्रंप ने Iran को चेतावनी दी थी कि अगर तय समय तक होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को खोलने और सीज़फायर पर सहमति नहीं दी गई, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट और पुलों को निशाना बनाएगा है।
हालांकि ईरान ने इस प्रस्ताव को साफ तौर पर खारिज कर दिया है और वह लंबे समय से चले रहे इस तनाव का स्थायी समाधान चाहता है।
इस बीच अमेरिका के युद्ध मंत्री (रक्षा मंत्री) पीट हेग्सेथ (Pete Hegseth) ने भी सख्त रुख अपनाते हुए संकेत दिए हैं कि आज ईरान पर बड़ा सैन्य हमला हो सकता है।
इसी बीच ब्रिटेन (Britain) के पीएम कीर स्टार्मर (Keir Starmer) ने ट्रंप को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि Royal Air Force के ठिकानों का इस्तेमाल केवल रक्षात्मक कार्यों के लिए होगा और ईरान में किसी भी नागरिक ढांचे पर हमले के लिए इनका उपयोग नहीं करने दिया जाएगा।
इसी कड़ी में ट्रंप ने NATO पर भी नाराज़गी जताई है- उन्होंने कहा, "हम नाटो के पास मदद के लिए गए थे। हमने ज़्यादा जोर देकर मदद नहीं मांगी। सिर्फ इतना ही कहा कि अगर आप हमारी मदद करते हो तो काफी अच्छा होगा। लेकिन नाटो ने हमारी मदद नहीं की। नाटो 'कागजी शेर' है और रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) भी नाटो से नहीं डरते।"
| ताजा खबरें को एमपी न्यूज हिन्दी (MPNEWSHINDI) में हिन्दी में पढ़ें | Latest news, Breaking News और आज की ताजा खबरों के लिए एमपी न्यूज हिन्दी के Youtube चैनल को subcribe करें |