जानिये...यादव कॉलोनी के किस डॉक्टर को ठगों ने बेचा था 1 करोड़ का नकली सोना 

यादव कॉलोनी लेबर चौक के पास संचालित एक डेंटिस्ट जिनका नाम डॉ. बृजराज सिंह की क्लिनिक पर भी यही गैंग ने करीब 1 करोड़ रुपये के नकली सोना थमा कर ठगी की लेकिन डर और सामाजिक प्रतिष्ठा के चलते डॉक्टर ने शुरुआत में शिकायत दर्ज नहीं कराई

जानिये...यादव कॉलोनी के किस डॉक्टर को ठगों  ने बेचा था 1 करोड़ का नकली सोना 
प्रतीकात्मक तस्वीर (AI Generated)

जबलपुर / एमपी न्यूज हिन्दी | जबलपुर में अंतरराज्यीय ठग गैंग द्वारा हाई-प्रोफाइल ठगी का मामला सामने आया है। हरियाणा के इस शातिर गिरोह ने शहर के दो डॉक्टरों (डॉक्टर पिता- पुत्र एवं एक अन्य डॉक्टर) को निशाना बनाते हुए नकली सोना थमाकर करीब 1 करोड़ 55 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया।

दरअसल, इस मामले की शुरुआत 1 अप्रैल को हुई, जब जबलपुर के क्राइम ब्रांच थाने में एक डॉक्टर द्वारा FIR दर्ज कराई गई। शिकायत में बताया गया कि ठगों ने डॉक्टर पिता से 50 लाख और उनके बेटे से 10 लाख रुपये ठगी की है।

ठगो ने इस डॉक्टर को लगाई थी एक करोड़ की चपत

इसके बाद मामले ने और बड़ा रूप तब लिया, जब यादव कॉलोनी लेबर चौक के पास संचालित एक डेंटिस्ट जिनका नाम डॉ. बृजराज सिंह की क्लिनिक पर भी यही गैंग ने करीब 1 करोड़ रुपये के नकली सोना थमा कर ठगी की लेकिन डर और सामाजिक प्रतिष्ठा के चलते डॉक्टर ने शुरुआत में शिकायत दर्ज नहीं कराई। 

हालांकि इस बात की पुष्टि तब हुई जब पुलिस ने इस गिरोह को झांसी के पास धर दबोचा और थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की, तो ठगी की कुल रकम बढ़कर 1.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। पूछताछ में ठगों ने यादव कॉलोनी लेबर चौक के पास संचालित डेंटिस्ट डॉ. बृजराज सिंह के साथ भी ठगी की वारदात कबूल की

इसके बाद 4 अप्रैल को डॉ. बृजराज सिंह ने भी हिम्मत जुटाकर थाने में FIR दर्ज कराई। मामले की पुष्टि जिला अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी की है।

पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया था मामला उजागर 

इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया, हालांकि पीड़ितों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए, जिससे मामले में और भी चर्चा शुरू हो गई।

पुलिस ने इस गैंग के सदस्यों पन्नालाल राठौर, धर्मेंद्र, वीरेंद्र और एक महिला रणमदेवी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है, और इस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच जारी है। (sources: navsrajan.com)

मध्यप्रदेश के ताजा खबरें को एमपी न्यूज हिन्दी (MPNEWSHINDI) में हिन्दी में पढ़ें | Latest news, Breaking News और आज की ताजा खबरों के लिए एमपी न्यूज हिन्दी के Youtube चैनल को subcribe करें