Vitamin D क्या है ? vitamin D की कमी के कारण, नुकसान, लक्षण और सामान्य रेंज

आईए जानते हैं Vitamin D क्या है ? Vitamin D की कमी के कारण,कमी के नुकसान, लक्षण और सामान्य रेंज इसके साथ कमी की भरपाई कैसे की जा सकती हैं।

Vitamin D क्या है ? vitamin D की कमी के कारण, नुकसान, लक्षण और सामान्य रेंज
Vitamin D क्या है ? vitamin D की कमी के कारण, नुकसान, लक्षण और सामान्य रेंज

भरपूर नींद के बाद भी दिन भर थकान के साथ हड्डियां और पीठ में दर्द बना रहता है तो यह विटामिन डी की कमी के संकेत हो सकते हैं विटामिन डी केवल हड्डियों के लिए भी जरूरी नहीं बल्कि इसकी कमी से इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो जाता है इससे व्यक्ति जल्दी बीमार पड़ता है मन में निराशा जनक विचार आते हैं

कुछ मामलों में विटामिन डी (vitamin D) की कमी में डिप्रेशन की शिकायत भी देखने को मिलती है आईए जानते हैं विटामिन डी क्या है विटामिन डी की कमी के कारण,कमी के नुकसान, लक्षण और सामान्य रेंज इसके साथ कमी की भरपाई कैसे की जा सकती हैं।

Vitamin D क्या है?

विटामिन डी आसानी से वसा में घुलने वाला स्टेरॉयड का एक समूह है इसके मुख्यतः दो प्रकार होते हैं विटामिन D2 और विटामिन D3। जो मुख्यतः  कैल्शियम मैग्नीशियम और फास्फेट यदि को आतों द्वारा अवशोषित होने में मदद करता है।

Vitamin D की कमी के कारण

  • अधिक समय तक कमरे में रहना। 
  • धूप में ना निकालना।
  • डेरी उत्पादों का कम सेवन करना।
  • फास्ट फूड और कोल्ड ड्रिंक की अधिक सेवन।
  • नशे का सेवन करना।

Vitamin D की कमी के लक्षण

यदि नींद पूरी होने के बाद भी शरीर में थकान बनी रहती है तो यह विटामिन डी की कमी के लक्षण हो सकता है इसके अलावा बालों का झड़ना,  घाव का जल्दी नहीं भरना और मूड स्विंग भी विटामिन डी की कमी के लक्षण होते हैं। 

Vitamin D की कमी के नुकसान

विटामिन डी की कमी से हड्डियों कैल्शियम का अवशोषण नहीं कर पाती है। इसके अलावा यह संक्रमण से लड़ने वाले टी सेल्स को असक्रिय करने में मदद करता है जिसकी कमी से इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होता हैं इसके साथ विटामिन डी की कमी सें हार्मोन मेलाटोनिन और सेरोटोनिन का स्तर को असंतुलित होता है इससे नींद से जुड़ी समस्याएं एवं मूड़ स्विंग जैसी समस्याएं होती हैं। 

Vitamin D की सामान्य रेंज

विटामिन डी की सामान्य रेंज को नैनोमोल्स प्रति लीटर या नैनोग्राम प्रति मिलीमीटर के द्वारा मापा जाता है। 

कमी 30 nmol/L 
संभावित कमी 30-50 nmol/L
सामान्य रेंज 50 - 150 nmol/L

Vitamin D की भरपाई कैसे करें

विटामिन डी की भरपाई का मुख्य स्रोत सूर्य की धूप होता हैं रोज सुबह 20 मिनट तक सूर्य की धूप लेने सें विटामिन डी की भरपाई की जा सकती हैं इसके अलावा मशरूम, सोया मिल्क, बादाम का दूध, फोर्टीफाइड फूड, टोफू और दही के सेवन भी विटामिन डी की भरपाई में मदद करते हैं।

(किसी भी दी जानकारी को अमल में लेने से पहले संबंधित विशेषज्ञों से सलाह आवश्यक ले)

ये भी पढ़ें :-

 स्वस्थ्य से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए MP News Hindi को क्लिक करें