CBC Test in Hindi : सीबीसी टेस्ट क्या है? क्यों कराया जाता है सीबीसी टेस्ट,नॉर्मल रेंज एवं खर्च

cbc test in hindi: आइए जानते है? सीबीसी टेस्ट क्या है? क्यों कराया जाता है सीबीसी टेस्ट, सीबीसी टेस्ट का खर्च, सीबीसी टेस्ट की नॉर्मल रेंज  सब कुछ एमपी न्यूज हिन्दी/सेहत के इस लेख में....

CBC Test in Hindi : सीबीसी टेस्ट क्या है? क्यों कराया जाता है सीबीसी टेस्ट,नॉर्मल रेंज एवं खर्च
cbc test in hindi सीबीसी टेस्ट क्या है क्यों कराया जाता है सीबीसी टेस्ट, नॉर्मल रेंज ,एवं  खर्च

cbc test in hindi: अक्सर जब शरीर में लगातार थकान, चक्कर आना, कमजोरी, जोड़ों में दर्द, मितली, इंफलोमेशन या किसी अन्य प्रकार का संक्रमण की समस्या होती है तो डॉक्टर हमें कंप्लीट ब्लड काउन्ट यानि सीबीसी टेस्ट (CBC Test in Hindi) की सलाह देते है। 

लेकिन क्या आप जानते हो, सीबीसी टेस्ट क्या (CBC Test kya hota hai)होता है? आखिर क्यों हमेशा ही सबसे पहले सीबीसी टेस्ट कराने को कहा जाता है। आइए जानते है? सीबीसी टेस्ट क्या है? क्यों कराया जाता है सीबीसी टेस्ट, सीबीसी टेस्ट का खर्च, सीबीसी टेस्ट की नॉर्मल रेंज (CBC Test ki normal range kya hai)  सब कुछ एमपी न्यूज हिन्दी/सेहत के इस लेख में....

सीबीसी टेस्ट क्या है? (What is CBC test?)

सीबीसी टेस्ट खून की एक जांच है जिसमें शरीर में विभिन्न ब्लड सेल्स जैसे व्हाइट ब्लड सेल्स (W.B.C.) , रेड ब्लड सेल्स (R.B.C.) एवं प्लेटलेट्स के स्तर को मापा जाता है। जो शरीर के सभी स्वास्थ्य संबंधित विशिष्ट मुद्दों को निर्धारित करने में मदद करता है।

क्यों कराया जाता है सीबीसी टेस्ट? (Why is CBC test done?)

सीबीसी टेस्ट कराये जाने के पीछे मुख्य उद्देश रक्त में आए किसी प्रकार के संक्रमण, दवाओ के दुष्प्रभाव या विभिन्न प्रकार के रोग जैसे कि ह्रदय रोग, कैंसर, ऑटोइम्यून डिसऑर्डर (autoimmune disorders), बोन मैरो डिसऑर्डर (bone marrow disorders), थैलेसीमिया आदि का पता करने के लिए किया जाता है। 

सीबीसी टेस्ट की सामान्य रेंज क्या है? (What is the normal range of CBC test?)

सीबीसी टेस्ट रिजल्ट की सामान्य रेंज  पुरुष और महिला  में अलग-अलग होती है। Biological Ref. interval के संदर्भ में सीबीसी टेस्ट की सामान्य रेंज ...

सीबीसी टेस्ट में RBC का सामान्य रेंज (Normal range of RBC in CBC test)

INVESTIGATION (S) Biological Ref. interval
R.B.C. Count 4.5-5.5 mill/cu.mm
Haemoglobin (Hb)  14 - 17.4 gm/dl
HCT (Haematocrit) 42-52 %
MCV (Mean Corpuscular Volume) 84-96 fl
MCH (Mean Corpuscular Hb) 28-34 pg
MCHC (Mean Corpusculer Hb Concn.) 32-36 g/dl
RDW (Red Cell Distribution Width) 11.5-14.5 %

ये सबसे सामान्य ब्लड सेल्स है इनमें हीमोग्लोबिन होता है जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई करता है इसकी गिनती में हीमोग्लोबिन और हीमोटोक्रिट मुख्य है यदि सीबीसी टेस्ट में हीमोग्लोबिन और हीमोटोक्रिट के काउन्ट कम होते है तो व्यक्ति एनीमिया का शिकार होता है, वही जब काउन्ट ज्यादा होते है तो पॉलीसिथेमीय, ह्रदय रोग होने की आशंका होती है।

सीबीसी टेस्ट में W.B.C का सामान्य रेंज (Normal range of W.B.C in CBC test)

INVESTIGATION (S) Biological Ref. interval
neutrophils 1.5- 8*109/l.
monocytes 0.3-1 *109/l.
limfocytes 1.4-5.7*109/l.
eosinophils 0-109*109/l.

सीबीसी टेस्ट में WBC की जांच दूसरी बड़ी सेल्स की प्रमुख जांच है। यदि जांच में WBC की संख्या ज्यादा हो तो संक्रमण (infection), इंफ्लेमेशन (inflammation), या एलर्जी हो सकती है इसकी कमी से इम्यूनिटी से जुड़ी समस्या भी हो सकती है यह तक कि W.B.C की कमी से कुछ कैंसर होने का खतरा भी बढ़ जाता है। 

सीबीसी टेस्ट में प्लेटलेट्स का सामान्य रेंज (Normal range of platelets in CBC test)

INVESTIGATION (S) Biological Ref. interval
Platelet Count 1.5 lakh to 4.5 lakh 
PCT (Platelet Haematocrit) 0.1-0.5 %
MPV (Mean Platelet Volume) 7.4-10.4 fl
PWD (Pkatelet Distribution Width) 10-18 %

प्लेटलेट्स शरीर में पाई जाने एक तरह की सेल्स है। रक्त में इसकी मौजूदगी से ही थक्का जमता है।  हाई या लो प्लेटलेट्स किसी दवाई के साइड इफेक्ट से भी हो सकता है। डेंगू , कैंसर , मलेरिया जैसी बीमारी में प्लेटलेट्स काउन्ट को देखा जाता है। 

सीबीसी टेस्ट कराने में खर्च (cbc test price)

सामान्यतः सीबीसी टेस्ट एक तरह का खून का ही टेस्ट है सीबीसी टेस्ट कराने में 250 से 450 रुपये तक का खर्च आता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

प्रश्न - सीबीसी टेस्ट फुल फॉर्म क्या होता है? 

उत्तर- सीबीसी टेस्ट फुल फॉर्म कंप्लीट ब्लड काउन्ट (Complete Blood Count) होता है. 

प्रश्न - सीबीसी टेस्ट क्या होता है? 

उत्तर-  सीबीसी टेस्ट एक प्रकार की खून की ही जांच है जिसमें व्हाइट ब्लड सेल्स (W.B.C.) , रेड ब्लड सेल्स (R.B.C.) एवं प्लेटलेट्स के स्तर को मापा जाता है।

प्रश्न - सीबीसी टेस्ट कराने से क्या पता चलता है?

उत्तर- सीबीसी टेस्ट करने से शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स (W.B.C.) , रेड ब्लड सेल्स (R.B.C.) एवं प्लेटलेट्स के स्तर का पता चलता है। 

प्रश्न - सीबीसी टेस्ट से एचआईवी का पता लगाया जा सकता है?

उत्तर - नहीं ! सीबीसी टेस्ट से एचआईवी का पता नहीं लगाया जा सकता है एचआईवी का पता लगाने के लिए एलिसा टेस्ट कराया जाता है। 

प्रश्न - सीबीसी टेस्ट कितने रुपए में होता है? 

उत्तर- सामान्यतः सीबीसी टेस्ट में 250 से 450 रुपये लगते है। 

प्रश्न -  सीबीसी टेस्ट में प्लेटलेट्स कितनी होने चाहिए? 

उत्तर-  सीबीसी टेस्ट में प्लेटलेट्स न्यूनतम 1.5 लाख से 4.5 लाख तक होने चाहिए। 

ये भी पढ़ें :-

 स्वस्थ्य से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए MP News Hindi को क्लिक करें