UP NEWS HINDI : आगरा में दहेज के लालच में पति ने पत्नी को घर में ही बनाया बंधक, पुलिस ने रेस्क्यू कर पति को भेजा जेल

उतरप्रदेश के आगरा में थाना नाई की मंडी क्षेत्र से दहेज के लालच में एक महिला को उसके ही पति के द्वारा बंधक बनाने कर रखने का मामला सामने आया है।  

UP NEWS HINDI : आगरा में दहेज के लालच में पति ने पत्नी को घर में ही बनाया बंधक, पुलिस ने रेस्क्यू कर पति को भेजा जेल

उतरप्रदेश के आगरा में थाना नाई की मंडी क्षेत्र से दहेज के लालच में एक महिला को उसके ही पति के द्वारा बंधक बनाने कर रखने का मामला सामने आया है। उक्त मामले कि सूचना पाकर पहुची पुलिस के द्वारा महिला को मुक्त करवा कर महिला को मायके पक्ष के लोगों को सौंप दिया। बंधक से छूटने के बाद पीड़िता ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसका पति उसे दहेज के लिए बंधक बनाकर रखा था।

बता दे कि एक साल पहले ही मंटोला निवासी फरहा की शादी नाई की मंडी निवासी इमरान से हुई थी। शादी के बाद कुछ दिन तक ही दोनों के बीच रिश्ता ठीक से चला इसके बाद दोनों के रिश्ते में खटास आने लगी।

दोनों के अनबन होने पर नाते-रिश्तेदारों के द्वारा पंचायत की गई और दोनों को एक ही घर में अलग-अलग कर दिया। इमरान जूते का काम करता है। महिला (फरहा) ने पति पर आरोप है कि शुक्रवार के दिन जब इमरान काम पर गया तो उसे घर के अंदर कैद कर गया। मकान के बाहर से ताला लगा दिया। वह लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करता है।

महिला को पुलिस ने किया रेस्क्यू 

थाना नाई की मंडी प्रभारी प्रभुदयाल ने बताया कि हमे सूचना मिली थी कि एक महिला को घर में ही बंधक बना कर रखा गया है मौके में पहुची पुलिस ने महिला को रेस्क्यू उसके परिजनों को सौंप दिया है  महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज उसे अरेस्ट कर लिया गया है।