MP Election News : दिग्विजय का दावा कांग्रेस की सरकार बनती हैं तो सरकारी नौकरियों के पदों को निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ भरा जायेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया हैं कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती हैं तो सरकारी नौकरियों के पदों को निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ भरा जायेगा।

MP Election News : दिग्विजय का दावा कांग्रेस की सरकार बनती हैं तो सरकारी नौकरियों के पदों को निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ भरा जायेगा।

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 में महज कुछ ही महीनों का ही वक्त बचा हुआ हैं जिसे लेकर नेताओं में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया हैं इसी क्रम में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया हैं कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती हैं तो सरकारी नौकरियों के पदों को निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ भरा जायेगा। इसके आलावा उन्होंने यहां भी दावा किया हैं कि  50% कमीशन को लेकर 'मिस्टर 50%' नाम सें वेब सीरीज बन रही हैं। 

सरकारी भर्तियों को लेकर अलग से कानून बनाए जाएगा

मध्य प्रदेश में कथित पटवारी भर्ती परीक्षा में घोटाले की आशंका को लेकर कांग्रेस लगातार प्रदेश में बीजेपी सरकार पर हमलावर होती नज़र आ रही है। इसी के चलते एक बार फिर दिग्विजय सिंह ने दावा किया हैं कि यदि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी सरकारी भर्तियों को लेकर अलग से कानून बनाए जाएगा एवं  सभी सरकारी पदों को पूरी जिम्मेदारी के साथ एकता और बिना भेदभाव पूर्ण रवैया के साथ भरा जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि हर साल सरकारी नौकरियां निकाली जाएगी।

बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 22 अगस्त को 'मुख्यमंत्री कमाओ सीखो योजना' को लॉन्च करने वाले हैं। इसके पहले ही कांग्रेस युवाओं को लुभाने हर संभव कोशिश कर रही हैं। दिग्गी के दावे और शिवराज की चुनावी योजना का कितने बेरोजगार यकीन कर रहें हैं ये तो विधानसभा चुनाव के परिणाम ही बताएँगे हालांकि ऐसा प्रतीक होता हैं कि इस बार का चुनाव में कांग्रेस भाजपा को बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, मेंहगाई जैसे अहम मुद्दे में घेरने वाली हैं।

कांग्रेस के कार्यकल में पर्ची पर मिलती थी नौकरी- वीड़ी शर्मा 

वहीं दिग्विजय सिंह के दावे में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा है कि जब प्रदेश में कांग्रेस का कार्यकाल था, उस समय सरकारी नौकरी में भर्ती कैसे होती थी यह सबको जानते है  कागज की पर्ची पर नौकरी दे दी जाती थी इसके अलावा उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल का तबादला उद्योग भी प्रदेश की जनता ने देखा है इस पर दिग्विजय सिंह को भाजपा में आरोप लगाने तक का अधिकार नहीं है।