MP Bhulekh Portal: खसरा, नक्शा एवं खतौनी (B-1) से संबंधित जानकारी, @mpbhulekh.gov.in कैसे देखें

MP Bhulekh Portal: खसरा, नक्शा एवं खतौनी (B-1) से संबंधित जानकारी कैसे देखे आइए जानतें है

MP Bhulekh Portal:  खसरा, नक्शा एवं खतौनी (B-1) से संबंधित जानकारी, @mpbhulekh.gov.in कैसे देखें
MP Bhulekh Portal: खसरा, नक्शा एवं खतौनी (B-1) से संबंधित जानकारी

MP Bhulekh Portal: मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राज्यों के नागरिकों को भूमि से संबंधित सभी जानकारी ऑनलाइन माध्यम से मुहाया करने के लिए  भूलेख पोर्टल को लांच किया है इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों अपनी जमीन का पूरा विवरण को ऑनलाइन देख कर अपना मालिकाना हक जता सकते है। भूलेख पोर्टल (MP Bhulekh Portal) के माध्यम से  खसरा, खतौनी, भू नक्शा की जानकारी प्रदेश के नागरिक ऑनलाइन माध्यम से आसानी से घर बैठे प्राप्त कर सकते है। 

Bhulekh Portal से भू-रिकार्ड कैसे देखे: 

  • भूलेख पोर्टल से भू-रिकार्ड देखने के लिए सबसे पहले MP Bhulekh की आधिकारिक वेबसाईट mpbhulekh.gov.in में जाए। 
  • MP Bhulekh portal के दाहिने ओर दिए गए LogIn पर क्लिक कर Register As Public User से  रजिस्टर करें 
  • इसके बाद दर्ज किये मोबाईल नंबर में एक पासवर्ड भेजा जाएगा, इस पासवर्ड को दर्ज कर MP Bhulekh में LogIn करें 
  • लॉगिन कर जिस जिला, तहसील और गाँव की जमीन से संबंधित जानकारी देखना चाहते है तो उसका खसरा नंबर या प्लॉट नंबर डाल कर Captcha Code डाल कर क्लिक करें। 
  • इसके बाद  भूलेख संबंधित सारा रिकार्ड स्क्रीन में दिखाई देगा इसे सेव कर प्रिन्ट आउट निकाले। 
  • भूलेख पोर्टल से भू-रिकार्ड में किसी की तरह की दिक्कत आने पर टोल-फ्री नंबर 0755-4295303,0755-4289968, 0755-4291604  में कॉल करने  या फिर [email protected] मेल आइडी में मेल करें। 

Bhulekh Portal में फ्री सेवाएं : 

Bhulekh Portal में फ्री दी जानें वाली सेवाएं निम्न है :- 

  • खसरा, नक्शा एवं खतौनी(B-1) से संबंधित जानकारी । 
  • ग्राम/ नगर का भू नक्शा से जुड़ी जानकारी । 
  • मिसल खसरा , निस्तार पत्रक , नामांतरण पंजी, संशोधन पंजी, पुराने खसरा , रि नम्बरिंग से जुड़ी जानकारी। 

Bhulekh Portal से सशुल्क सेवाएं : 

Bhulekh Portal में सशुल्क दी जानें वाली सेवाएं निम्न है :- 

  • खसरा, नक्शा एवं खतौनी(B-1) की प्रमाणित प्रतिलिपि।  
  • ग्राम/ नगर का भू नक्शा की प्रमाणित प्रतिलिपि। 
  • राजस्व न्यायालय के नामांतरण बटवारा के आदेश की प्रतिलिपि |
  • अधिकार अभिलेख की प्रतिलिपि |
  • खातावार खसरा की प्रतिलिपि |
  • अभिलेखागार के अभिलेख की प्रतिलिपि |
  • भू राजस्व का भुगतान |
  • भू-अधिकार पुस्तिका की प्रतिलिपि |

ये भी पढ़ें :- 

आसपास से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए MP NEWS HINDI को गूगल न्यूज में फॉलो करें - Click Here