MP Assembly Election 2023: सिवनी चारों विधानसभाओं में कांग्रेस के ये प्रत्याशी संभालेंगे कमान, जानिए इनके बारें में

सिवनी विधानसभा (MP Assembly Election 2023) में आनंद पंचवानी, केवलारी विधानसभा से ठाकुर रजनीश सिंह, लखनादौन विधानसभा से योगेंद्र सिंह बाबा और बरघाट विधानसभा से अर्जुन सिंह का ककोड़िया को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

MP Assembly Election 2023:  सिवनी चारों विधानसभाओं में कांग्रेस के ये प्रत्याशी संभालेंगे कमान, जानिए इनके बारें में
MP Assembly Election 2023: सिवनी चारों विधानसभाओं में कांग्रेस के ये प्रत्याशी संभालेंगे कमान, जानिए इनके बारें में

कांग्रेस पार्टी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 (Madhya Pradesh Assembly Election 2023) को लेकर रविवार (15 अक्टूबर) को 144 उम्मीदवारों के साथ अपनी पहली सूची को जारी कर दिया है। इन 144 प्रत्याशी में जिला सिवनी 4 सीटें भी शामिल है जिसमें कांग्रेस पार्टी ने सिवनी विधानसभा में आनंद पंचवानी, केवलारी विधानसभा से ठाकुर रजनीश सिंह, लखनादौन विधानसभा से योगेंद्र सिंह बाबा और बरघाट विधानसभा से अर्जुन सिंह का ककोड़िया को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। 


वही टिकट की घोषणा होते ही जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है, अपने प्रत्याशी बधाई देने हजारों की संख्या में लोग पहुचे रहे है। कांग्रेस पार्टी ने सिवनी जिला में चारों प्रत्याशियों पर भरोसा जताते हुए अपना उम्मीदवार बनाया है। 

आनंद पंजवानी 

आनंद पंजवानी सिवनी युवा कांग्रेस के वर्तमान में जिलाध्यक्ष पद पर हैं। वह  छात्र जीवन से ही सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने बीए एलएलबी तथा एमएसडब्ल्यू की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने वर्ष 2005-06 में छात्र संघ चुनाव में निर्वाचित हुए थे जिसके बाद वह कॉलेज के सचिव बने । इसके अगले वर्ष 2006-07 में वह कॉलेज छात्र संघ चुनाव में कॉलेज उपाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए। जिसके बाद उन्हे महाविद्यालय में NSUI प्रभारी के रूप में नेतृत्व किया आनंद पंजवानी NSUI में लगातार 5 वर्षों तक छात्र संघ चुनाव में जीत हासिल की थी अभी उनकी उम्र 39 वर्ष है 

ठाकुर रजनीश सिंह 

कांग्रेस पार्टी के केवलारी विधानसभा सीटें से प्रत्याशी ठाकुर रजनीश सिंह की उम्र 52 है। जिन्होंने स्नातक तक शिक्षा प्राप्त की हुई है। इसके पहले भी केवलारी विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। जबकि पिछले चुनाव में भाजपा के राकेश पाल सिंह ने उन्हे चुनाव में हारा दिये थे 

अर्जुन सिंह ककोड़िया 

कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेन अर्जुन सिंह ककोड़िया को बरघाट विधानसभा से अपना प्रत्याशी घोषित किया है अभी उनकी उम्र 68 वर्ष है अर्जुन सिंह ककोड़िया ने स्नातक तक शिक्षा प्रातप की हुई है। अर्जुन सिंह स्वर्गीय ठाकुर हरवंश सिंह के बेटे है वह पहले कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं 

योगेंद्र सिंह बाबा 

कांग्रेस पार्टी ने लखनादौन विधानसभा सीटें से  योगेंद्र सिंह बाबा को अपना प्रत्याशी बनाया है इनकी उम्र 51 वर्ष है इन्होंने स्नातकोत्तर तक शिक्षा ग्रहण की हुई है योगेंद्र सिंह बाबा अभी वर्तमान में लखनादौन विधानसभा सीटें से विधायक हैं। इसके पहले भी वह एक बार विधायक रह चुके है। इनकी समाज में अच्छी पकड़ बताई जाती है इनकी माता स्वर्गीय उर्मिला सिंह जी हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल रह चुकी है।