Seoni News : सिवनी में आग ने ली किसानों की कड़ी मेहनत की परीक्षा, कई एकड़ गेहूं जलकर राख
सिवनी जिले के ग्राम भण्डारपुर और सकरदा के पास शुक्रवार की दोपहर गेहूं में भीषण आग लगने की घटना सामने आई हैं।
मध्यप्रदेश, सिवनी जिले के ग्राम भण्डारपुर और सकरदा के पास शुक्रवार की दोपहर गेहूं में भीषण आग लगने की घटना सामने आई हैं।
बताया जा रहा है कि विद्युत लाइन से निकली चिंगारी से आग भड़की और देखते ही देखते कई एकड़ क्षेत्र की गेहूं कों अपनी चपेट में ले लिया।
आग की सूचना मिलते ही आसपास के किसान तुरंत ट्रैक्टर लेकर खेतों में पहुंचे और फायर लाइन बनाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस स्तिथि में फायर ब्रिगेड की टीम भी आग बुझाने का प्रयास करती रही। लेकिन आग की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह लगातार फैलती रही। और कई एकड़ की गेहूं कों जलाकर खाक कर दी. फिलहाल अभी तक नुकसान का अनुमान नहीं लगाया जा सका हैं।
मध्यप्रदेश के ताजा खबरें को एमपी न्यूज हिन्दी (MPNEWSHINDI) में हिन्दी में पढ़ें | Latest news, Breaking News और आज की ताजा खबरों के लिए एमपी न्यूज हिन्दी के Youtube चैनल को subcribe करें