जबलपुर में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 12 बाइक बरामद, कटनी से भी जुड़ा कनेक्शन

लॉर्डगंज थाना पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरों का एक गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 12 चोरी की बाइक बरामद की हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई जा रही है।

जबलपुर में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 12 बाइक बरामद,  कटनी से भी जुड़ा कनेक्शन
जबलपुर में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 12 बाइक बरामद, कटनी से भी जुड़ा कनेक्शन

जबलपुर में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लॉर्डगंज थाना पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरों का एक गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 12 चोरी की बाइक बरामद की हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई जा रही  है।

चोरी की घटनाओं को रोकनेबनाई गई थी विशेष टीम 

लॉर्डगंज थाना प्रभारी नवल आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि, शहर में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए विशेष पुलिस टीम बनाई गई थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कासिम खान ( निवासी -ग्वालपुर) और फैजान उर्फ तोता (निवासी-हनुमानताल) को गिरफ्तार किया ।

12 बाइकें बरामद, एक बाइक कटनी की...

जिन्होंने पुलिस की पूछताछ में चोरी की वारदातें कबूल कीं, जिसके बाद उनके पास से अलग-अलग स्थानों से चोरी की 12 बाइकें बरामद की गई ।  जांच के दौरान एक बाइक कटनी जिले की भी पाई गई है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गिरोह के अन्य सदस्य कौन हैं और किन-किन जगहों पर वारदात को अंजाम दिया गया है।

मध्यप्रदेश के ताजा खबरें को एमपी न्यूज हिन्दी (MPNEWSHINDI) में हिन्दी में पढ़ें | Latest news, Breaking News और आज की ताजा खबरों के लिए एमपी न्यूज हिन्दी के Youtube चैनल को subcribe करें