आधारताल के फर्नीचर दुकान में लगी आग: लाखों का फर्नीचर जलकर खाक, आग लगने के कारणों का नहीं चला पता

गुरुवार तड़के करीब 4:30 बजे भीषण आग लगने की बड़ी घटना सामने आई। आग सबसे पहले ‘साहू फर्नीचर’ और ‘क्लासिक फर्नीचर’ दुकानों में भड़की और देखते ही देखते उसने आसपास की कई दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

आधारताल के फर्नीचर दुकान में लगी आग: लाखों का फर्नीचर जलकर खाक, आग लगने के कारणों का नहीं चला पता
आधारताल के फर्नीचर दुकान में लगी आग: लाखों का फर्नीचर जलकर खाक, आग लगने के कारणों का नहीं चला पता

जबलपुर के आधारताल क्षेत्र में गुरुवार तड़के करीब 4:30 बजे भीषण आग लगने की बड़ी घटना सामने आई। आग सबसे पहले ‘साहू फर्नीचर’ और ‘क्लासिक फर्नीचर’ दुकानों में भड़की और देखते ही देखते उसने आसपास की कई दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी विकराल थी कि इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत शुरू की। हालात की गंभीरता को देखते हुए कुल सात फायर ब्रिगेड और आठ पानी के टैंकर बुलाए गए, जिनकी मदद से काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया।

आगजनी में भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। मौके पर मौजूद एक दुकान संचालक ने अकेले अपनी दुकान में ही करीब 10 लाख रुपये के फर्नीचर के जलकर खाक होने की बात कही है। वहीं अन्य दुकानों में भी बड़े पैमाने पर नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।

मध्यप्रदेश के ताजा खबरें को एमपी न्यूज हिन्दी (MPNEWSHINDI) में हिन्दी में पढ़ें | Latest news, Breaking News और आज की ताजा खबरों के लिए एमपी न्यूज हिन्दी के Youtube चैनल को subcribe करें