Jabalpur News: प्रेमजाल में फंसाकर छात्रा से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर दी... जान से मारने की धमकी
खमरिया थाना क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा के गर्भवती होने पर उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया और उससे शादी से इंकार कर दिया।
जबलपुर के खमरिया थाना क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा के गर्भवती होने पर उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया और उससे शादी से इंकार कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता 21 वर्षीय बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। वह साल 2021 में एक परिचित की शादी में शामिल होने गई थी, जहां उसकी मुलाकात डूंडी पिपरिया निवासी रंजीत कुशवाहा से हुई। उसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई।
जिसके बाद आरोपी ने युवती कों अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर अक्टूबर 2025 और दिसंबर 2025 में पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए लेकिन कुछ समय बाद पीड़िता गर्भवती हो गई। उसने आरोपी से शादी की बात कहीं तो उसनें उसे गर्भ गिराने की बात कह कर शादी की बात से किनारा कर लिया
मध्यप्रदेश के ताजा खबरें को एमपी न्यूज हिन्दी (MPNEWSHINDI) में हिन्दी में पढ़ें | Latest news, Breaking News और आज की ताजा खबरों के लिए एमपी न्यूज हिन्दी के Youtube चैनल को subcribe करें