अधारताल में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक मोड़, बुजुर्ग महिला ने मांगा इंसाफ

जबलपुर के अधारताल थाना क्षेत्र की नेता कॉलोनी से एक बुजुर्ग महिला के साथ कथित मारपीट, तोड़फोड़ और मकान पर कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने ही परिवार के कुछ सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। देखिए हमारी यह रिपोर्ट

जबलपुर के अधारताल थाना क्षेत्र की नेता कॉलोनी में एक बुजुर्ग महिला ने अपने ही परिवार के कुछ सदस्यों पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और मकान पर कब्जे की कोशिश का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।

पीड़िता मुन्नी बाई चक्रवर्ती का आरोप है कि उनकी बहू, पोते और अन्य लोग जबरन घर में घुसे, उनके साथ मारपीट की और तोड़फोड़ की। उनका दावा है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।