अंतरिक्ष में ISRO को मिली नई सफलता , गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट को किया लांच

Gaganyaan mission Crew module testing: मुश्किले भारी तमाम चुनौतियों को पार कर आखिरकर इसरो ने गगनयान मिशन (Gaganyaan mission) की पहली टेस्ट फ्लाइट लॉन्च कर इतिहास रच लिया है।

अंतरिक्ष में ISRO को मिली नई सफलता , गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट को किया लांच

Gaganyaan mission Crew module testing: मुश्किले भारी तमाम चुनौतियों को पार कर आखिरकर इसरो ने गगनयान मिशन (Gaganyaan mission) की पहली टेस्ट फ्लाइट लॉन्च कर इतिहास रच लिया है।  इसरो के वैज्ञानिकों (ISRO scientists)  ने शनिवार की सुबह 10 बजे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से गगनयान के क्रू मॉड्यूल की सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है।  इसे गगनयान के क्रू मॉड्यूल के टेस्ट व्हीकल अबॉर्ट मिशन-1 (Test Vehicle Abort Mission -1) और टेस्ट व्हीकल डेवलपमेंट फ्लाइंट (TV-D1) कहा जा रहा है। 

इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ (ISRO Chairman S Somnath) ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज टीवी-डीवी 1(क्रू मॉड्यूल) मिशन का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने इस सफलता के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी है। 

दो बार स्थगित की लॉन्चिंग

बता दे गगनयान मिशन (Gaganyaan mission) के क्रू मॉड्यूल की टेस्टिंग (Crew module testing) पहले शनिवार की सुबह 8 बजे करना था जिसे फिर बढ़ा कर 8.45 बजे कर दिया गया था  लेकिन लॉन्च से ठीक पहले इंजन के ठीक तरह से काम नहीं करने की वजह से लॉन्चिंग स्थगित पड़ी थी। जिसे फिर  सुबह 10 बजे लॉन्च कर दिया गया।

 गगनयान मिशन (Gaganyaan mission) के क्रू मॉड्यूल की टेस्टिंग में टेस्ट व्हीकल एस्ट्रोनॉट (test vehicle astronaut) के लिए बनाए गए क्रू मॉड्यूल कोअपने साथ ऊपर लेकर गया, जो कि रॉकेट क्रू मॉड्यूल को लेकर साढ़े सोलह किलोमीटर ऊपर जाएगा जिसे फिर वैज्ञानिक बंगाल की खाड़ी में सुरक्षित लैंड करेगा। 

ये भी पढ़ें :- 

अपने आसपास से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए MP NEWS HINDI को गूगल न्यूज में फॉलो करें - Click Here