सिवनी : सरकारी दावा हुआ फेल, गेंहू खरीदी नहीं होने से किसानों ने किया चक्का जाम
सिवनी में 15 अप्रैल से सरकारी खरीदी शुरू होनी थी, लेकिन खरीदी केंद्रों पर बारदाने की भारी कमी, स्लॉट बुकिंग में तकनीकी समस्या और अव्यवस्थाओं के कारण किसानों को फसल बेचने में भारी परेशानी हो रही है। इसी के चलते किसानों ने मातृधाम के पास सिवनी छिंदवाड़ा सड़क मार्ग पर चक्का जाम कर अपना विरोध जताया है।
जानकारी के मुताबिक, 78 खरीदी केंद्रों के माध्यम से सुचारू रूप से गेहूं की खरीदी की जानी थी, लेकिन बारदाने की कमी और अव्यवस्था के चलते गेंहू खरीदी नहीं हो पा रही है। किसान खरीदी केंद्रों में जाकर परेशान हो रहे है इसी के विरोध में सरकार के खिलाफ किसानों ने हल्ला बोल दिया है और सड़कों पर विरोध कर रहे है।