जबलपुर प्रशासन की अपील ! जिले में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस का पर्याप्त स्टॉक, कलेक्टर बोले: अफवाहों पर न दें ध्यान
जबलपुर में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर प्रशासन ने स्थिति साफ कर दी है। जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कहा है कि जिले में ईंधन और गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य चल रही है। किसी भी तरह की कमी नहीं है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर पेट्रोल-डीजल या गैस का अनावश्यक स्टॉक न करें। कलेक्टर ने साफ निर्देश दिए हैं कि ड्रम या अन्य बर्तनों में पेट्रोल-डीजल भरकर ले जाना प्रतिबंधित है, क्योंकि इससे सप्लाई व्यवस्था प्रभावित होती है जिससे अन्य लोगों को परेशानी होगी है।
वाहन चालकों से भी कहा गया है कि वे सामान्य रूप से जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल भरवाएं, ताकि सभी को ईंधन आसानी से मिल सके।
मध्यप्रदेश के ताजा खबरें को एमपी न्यूज हिन्दी (MPNEWSHINDI) में हिन्दी में पढ़ें | Latest news, Breaking News और आज की ताजा खबरों के लिए एमपी न्यूज हिन्दी के Youtube चैनल को subcribe करें