ईमेल से आई पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी: एक घंटे तक सघन तलाशी, पासपोर्ट कार्यालय को भी बताया निशाना

जबलपुर के सिविल लाइन इलाके में बुधवार दोपहर करीब 12:10 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हेड पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ।

ईमेल से आई पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी: एक घंटे तक सघन तलाशी, पासपोर्ट कार्यालय को भी बताया निशाना
ईमेल से आई पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी: एक घंटे तक सघन तलाशी, पासपोर्ट कार्यालय को भी बताया निशाना

जबलपुर के सिविल लाइन इलाके में बुधवार दोपहर करीब 12:10 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हेड पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की सघन तलाशी अभियान चलाया गया । 

लेकिन पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम के संयुक्त सघन जांच के दौरान टीम को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला जिसके बाद ई मेल से प्राप्त बम से उड़ाने की धमकी फेक माना गया। वही एहतियात के तौर पर बम स्क्वॉड ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आने वाले सभी पार्सलों की मेटल डिटेक्टर से अनिवार्य जांच की जाए। तलाशी पूरी होने के बाद कर्मचारियों और अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

मध्यप्रदेश के ताजा खबरें को मपी न्यूज हिन्दी (MPNEWSHINDI) में हिन्दी में पढ़ें | Latest news, Breaking News और आज की ताजा खबरों के लिए एमपी न्यूज हिन्दी के Youtube चैनल को subcribe करें