स्मार्ट सिटी अस्पताल पर लगा गंभीर आरोप, इंश्योरेंस क्लेम के लालच में मरीजों के पैर काटने का दावा

जबलपुर के स्मार्ट सिटी अस्पताल पर इलाज के नाम पर घोर लापरवाही  एवं इंश्योरेंस क्लेम के लालच में मरीजों के पैर काटने का सनसनीखेज आरोप सामने आया है। पीडिता ने एसपी को लिखित शिकायत देकर कार्यवाही की मांग की है

स्मार्ट सिटी अस्पताल पर लगा गंभीर आरोप, इंश्योरेंस क्लेम के लालच में मरीजों के पैर काटने का दावा
एसपी के नाम लिखित शिकायत देती महिला

जबलपुर के स्मार्ट सिटी अस्पताल (Jabalpur Smart City Hospital) पर इलाज के नाम पर घोर लापरवाही  एवं इंश्योरेंस क्लेम के लालच में मरीजों के पैर काटने का सनसनीखेज आरोप सामने आया है। 

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला एक ट्रक (MP21ZD9367) के द्वारा एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद से शुरू हुआ था। ट्रक की टक्कर से घायल हुए बसंती मल्लाह, सुकून बाई और राजू मल्लाह को पहले श्रीधाम अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उन्हें स्मार्ट सिटी अस्पताल रेफर किया गया था।

इंश्योरेंस क्लेम के लालच में काट दिया पैर 

पीड़ितों का आरोप है कि जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, तब उनके पैरों की उंगलियां चल रही थीं, लेकिन डॉक्टरों ने सही इलाज करने के बजाय पैरों पर प्लास्टर बांधकर ऊपर से पन्नी चढ़ा दी। जिसके बाद उचित देखरेख और इलाज के अभाव में घाव सड़ने लगे और बदबू आने लगी। इसके बाद डॉक्टरों ने कथित तौर पर इंश्योरेंस क्लेम के लालच में उनके पैर काट दिए, जिससे वे जीवन भर के लिए अपाहिज हो गए।

शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पीड़ित 

इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव आशीष मिश्रा पीड़ितों को साथ लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर आरोप की जांच कर क्या कार्रवाई करता है और पीड़ितों को न्याय मिल पाता है या नहीं।

मध्यप्रदेश के ताजा खबरें को मपी न्यूज हिन्दी (MPNEWSHINDI) में हिन्दी में पढ़ें | Latest news, Breaking News और आज की ताजा खबरों के लिए एमपी न्यूज हिन्दी के Youtube चैनल को subcribe करें