MP Breaking News: मध्यप्रदेश में योजनाओ के कारण पैसों की कमी, 2 हजार करोड़ का फिर से कर्ज

MP Breaking News: मध्यप्रदेश सरकार विधानसभा चुनाव के परिणाम के ठीक पहले कर्ज लेने जा रही है, प्रदेश सरकार इस बार 2 हजार करोड़ का कर्ज ले रही है,

MP Breaking News: मध्यप्रदेश में योजनाओ के कारण पैसों की कमी,  2 हजार करोड़ का फिर से कर्ज
MP Breaking News मध्यप्रदेश में योजनाओ के कारण पैसों की कमी, 2 हजार करोड़ का फिर से कर्ज

MP Breaking News: मध्यप्रदेश फिर से पैसे की कमी से जूझ रहा है इसका मुख्य कारण प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही फ्री की योजनाए, जिसके चलते एक बार फिर प्रदेश सरकार विधानसभा चुनाव के परिणाम के ठीक पहले कर्ज लेने जा रही है, प्रदेश सरकार इस बार 2 हजार करोड़ का कर्ज ले रही है, बता दे कि इसके पहले भी सरकार ने  3 लाख 31 हजार करोड़ का कर्ज ले रखा है, वही  2 हजार करोड़ के नये कर्ज को सरकार 29 नवंबर को लेगी। मिली जानकारी के मुताबिक सरकार नये कर्ज को 14 साल के लिए ले रही है, जिसे सरकार  29 नवंबर 2037 तक चुकाएगी। कर्ज लेने के लिए सरकार ने देश की सभी वित्तीय संस्थानों से  28 नवंबर तक प्रस्ताव की मांग की हुई है सरकार उन्ही वित्तीय संस्थानों से कर्ज लेगी जो सरकार की शर्तों के मुताबिक कर्ज लेगी।  

ऐसे ले रही है प्रदेश सरकार कर्ज 

मध्यप्रदेश सरकार रिजर्व बैंक के माध्यम से ई कुबेर कोर बैंकिंग सॉल्यूशन सिस्टम के जरिए  नया कर्ज लेगी। सभी वित्तीय संस्थानों को इसमें प्रस्ताव भेजने के लिए सुबह साढ़े दस बजे से साढ़े 11 बजे तक एक घंटे का समय तय किया है। इसके ठीक अगले दिन रिजर्व बैंक प्रस्ताव को ओपन करेगा। वही इसमे सबसे अच्छा ऑफर को स्वीकार कर प्रदेश सरकार को कर्ज दिया जाएगा।  

मध्यप्रदेश सरकार का कर्ज 

मध्यप्रदेश सरकार में पहले से  3 लाख 31 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है जिसमें सरकार ने बाजार से 20 लाख 817 करोड़ रुपए उठाया हुआ है जबकि अन्य पावर बॉन्ड और अन्य बांड के जरिए  6 हजार 624 करोड़ रुपये का कर्ज एवं 14 हजार 620 करोड़ रुपये का कर्ज  वित्तीय संस्थाओं से लिया है। वही मध्यप्रदेश सरकार ने केंद्र से एडवांस के तौर पर 52 हजार 617 करोड़ ले रखा है इसके अलावा मध्यप्रदेश सरकार ने केंद्र से अल्प बचत योजना के तहत 38 हजार 498 करोड़ कर्ज लिया है। एवं अन्य देयताएं से भी सरकार ने 18 हजार 472 का करोड़ रुपये लिया है। वही अब वित्तीय संस्थानों से  2 हजार करोड़ का कर्ज के लिए प्रस्ताव भेजा है। 

ये भी पढ़ें :- 

आसपास से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए MP NEWS HINDI को गूगल न्यूज में फॉलो करें - Click Here