Jabalpur News: बरेला टोल नाके के पास भीषण सड़क हादसा, दो बाइक सवारों की मौके पर मौत, कार सवार घायल

बरेला थाना क्षेत्र के टोल नाके के पास गुरुवार को तेज रफ्तार आइसर वाहन ने एक कार और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई

Jabalpur News: बरेला टोल नाके के पास भीषण सड़क हादसा, दो बाइक सवारों की मौके पर मौत, कार सवार घायल
बरेला टोल नाके के पास भीषण सड़क हादसा, दो बाइक सवारों की मौके पर मौत

जबलपुर के बरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत टोल नाके के पास गुरुवार को तेज रफ्तार आइसर वाहन ने एक कार और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।  जिसे इलाज के लिए भेजा गया

200 मीटर तक घसीटता रहा ट्रक 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद बाइक सवार वाहन में फंस गए और आइसर चालक उन्हें करीब 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे का मंजर देखकर मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कार सवार को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम किया है। मामले में आरोपी आइसर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।