jabalpur News; सोशल मीडिया पर टशन दिखाना पड़ा भारी, हवाई फायरिंग करने वाले दो युवक गिरफ्तार
jabalpur News :जबलपुर में “भाईगिरी” दिखाने का शौक दो युवकों को इतना भारी पड़ गया जिसके बारे में उन्होंने कभी नहीं सोचा था। सोशल मीडिया पर रील बनाकर अपना दबदबा दिखाने के चक्कर में उन्होंने खुलेआम हवाई फायरिंग की
jabalpur News: जबलपुर में “भाईगिरी” दिखाने का शौक दो युवकों को इतना भारी पड़ गया जिसके बारे में उन्होंने कभी नहीं सोचा था। सोशल मीडिया पर रील बनाकर अपना दबदबा दिखाने के चक्कर में उन्होंने खुलेआम हवाई फायरिंग की, लेकिन यही वीडियो उनके लिए मुसीबत बन गया।
माढ़ोताल इलाके में वायरल हुए इस वीडियो में ऋतिक जायसवाल और प्रथम सिंह बेखौफ अंदाज़ में फायरिंग करते नजर आए। वीडियो के सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
तलाशी के दौरान उनके पास से बिना लाइसेंस की पिस्टल बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत केस दर्ज किया गया है।
अब पुलिस रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि अवैध हथियार का नेटवर्क कहाँ से जुड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर “टशन” दिखाने का यह शौक अब सीधे जेल की हवा खिला रहा है।
मध्यप्रदेश के ताजा खबरें को एमपी न्यूज हिन्दी (MPNEWSHINDI) में हिन्दी में पढ़ें | Latest news, Breaking News और आज की ताजा खबरों के लिए एमपी न्यूज हिन्दी के Youtube चैनल को subcribe करें