JABALPUR NEWS: गुरन्दी बाजार में कबाड़ दुकान में लगी आग, तीन से चार दुकान जलकर हुई खाक

जबलपुर के बेलबाग थाना क्षेत्र स्थित गुरन्दी बाजार में रविवार सुबह अचानक लगी भीषण आग से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि पास की 3 से 4 दुकानें भी इसकी चपेट में आ गईं।

JABALPUR NEWS: गुरन्दी बाजार में कबाड़ दुकान में लगी आग, तीन से चार दुकान जलकर हुई खाक
JABALPUR NEWS: गुरन्दी बाजार में कबाड़ दुकान में लगी आग, तीन से चार दुकान जलकर हुई खाक

JABALPUR NEWS: जबलपुर के बेलबाग थाना क्षेत्र स्थित गुरन्दी बाजार में रविवार सुबह अचानक लगी भीषण आग से हड़कंप मच गया। आग एक कबाड़ की दुकान से शुरू हुई और कुछ ही देर में उसने विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि पास की 3 से 4 दुकानें भी इसकी चपेट में आ गईं।

रविवार होने की वजह से बाजार में थी भीड़

रविवार होने की वजह से बाजार में काफी भीड़ थी। जैसे ही लोगों ने आग की लपटें और काला धुआं देखा, पूरे बाजार में भगदड़ मच गई। दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर बाहर भागे और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

बड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग की तीव्रता को देखते हुए 6 से 7 दमकल वाहनों को बुलाया गया। काफी देर की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया और बड़ी घटना होने से टाल दिया। आग रिहायशी इलाके की ओर बढ़ रही थी, लेकिन समय रहते उसे रोक लिया गया। इस आगजनी में लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। फिलहाल आग किन कारणों से लगी, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं। 

मध्यप्रदेश के ताजा खबरें को एमपी न्यूज हिन्दी (MPNEWSHINDI) में हिन्दी में पढ़ें | Latest news, Breaking News और आज की ताजा खबरों के लिए एमपी न्यूज हिन्दी के Youtube चैनल को subcribe करें