स्वास्थ महकमे में मचा हड़कंप: मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक के लिए खरीदी गई सामग्री की शुरू हुई जांच
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा के निलंबन के बाद अब स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक के लिए खरीदी गई स्वास्थ्य सामग्री की जांच शुरू कर दी गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा के निलंबन के बाद अब स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक के लिए खरीदी गई स्वास्थ्य सामग्री की जांच शुरू कर दी गई है। शहर के 20 से ज्यादा संजीवनी क्लिनिक अब जांच के दायरे में हैं, जहां टीम पहुंचकर स्टॉक और दस्तावेजों की जांच कर रही है।
बता दे कि, सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा के निलंबन के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। इसी कड़ी में अब मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक योजना के तहत खरीदी गई स्वास्थ्य सामग्री की जांच शुरू कर दी गई है। डिप्टी कलेक्टर रघुवीर सिंह मरावी अपनी टीम के साथ जबलपुर के अलग-अलग संजीवनी क्लिनिकों में पहुंचकर सामग्री, स्टॉक रजिस्टर और संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार यह स्वास्थ्य सामग्री शहर के 20 से ज्यादा संजीवनी क्लिनिकों में भेजी जानी थी, लेकिन अब पूरी खरीदी और वितरण प्रक्रिया की जांच की जा रही है।
मध्यप्रदेश के ताजा खबरें को एमपी न्यूज हिन्दी (MPNEWSHINDI) में हिन्दी में पढ़ें | Latest news, Breaking News और आज की ताजा खबरों के लिए एमपी न्यूज हिन्दी के Youtube चैनल को subcribe करें