सूतिका गृह अस्पताल के आसपास की गलियां बनीं कचरा डंपिंग प्वाइंट, दुकानदार परेशान

जबलपुर के राइट टाउन स्थित सूतिका गृह अस्पताल के आसपास की गलियों में लगातार फैली गंदगी स्थानीय लोगों और दुकानदारों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है।

सूतिका गृह अस्पताल के आसपास की गलियां बनीं कचरा डंपिंग प्वाइंट, दुकानदार परेशान
सूतिका गृह अस्पताल के आसपास की गलियां बनीं कचरा डंपिंग प्वाइंट, दुकानदार परेशान

जबलपुर के राइट टाउन स्थित सूतिका गृह अस्पताल के आसपास की गलियों में लगातार फैली गंदगी स्थानीय लोगों और दुकानदारों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। आरोप है कि इन गलियों में आए दिन कचरा फेंका जा रहा है, जिससे कई स्थान कचरा डंपिंग प्वाइंट जैसे नजर आने लगे हैं।

स्थानीय दुकानदार परेशान 

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि आसपास स्थित अस्पताल और कुछ बड़े मकानों से भी कथित तौर पर कचरा यहां फेंका जाता है। उनका आरोप है कि गंदगी और कचरे से उठने वाली दुर्गंध के कारण दुकानों पर आने वाले ग्राहकों की संख्या प्रभावित हो रही है, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर भी असर पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि कई बार सूतिका गृह अस्पताल का मेडिकल वेस्ट भी फेंका दिया जाता है, यदु यह आरोप सही है तो यह गंभीर चिंता का विषय है। इससे पर्यावरण और सार्वजनिक स्वच्छता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, वहीं कचरे के संपर्क में आने वाले आवारा पशुओं के लिए भी खतरा पैदा हो सकता है।