क्या.... जबलपुर में कानून से ऊपर रिकवरी एजेंसी? दो भाइयों पर हमला!

जबलपुर शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी दो सगे भाइयों साकेत चक्रवर्ती एवं विकास चक्रवर्ती पर रिकवरी एजेंसी से जुड़े कथित गुंडों द्वारा कातिलाना हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना आज दोपहर लगभग 1:00 बजे की बताई जा रही है।

क्या.... जबलपुर में कानून से ऊपर रिकवरी एजेंसी? दो भाइयों पर हमला!
क्या.... जबलपुर में कानून से ऊपर रिकवरी एजेंसी? दो भाइयों पर हमला!

जबलपुर शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी दो सगे भाइयों साकेत चक्रवर्ती एवं विकास चक्रवर्ती पर रिकवरी एजेंसी से जुड़े कथित गुंडों द्वारा कातिलाना हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना आज रविवार लगभग 1:00 बजे की बताई जा रही है।

दोनों भाइयों को आई गंभीर चोट 

जानकारी के अनुसार, दोनों भाई अपने क्षेत्र में मौजूद थे, तभी कुछ अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और उन पर अचानक हमला कर दिया। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत शीतल छाया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने किया मामला दर्ज 

घटना के बाद पीड़ित पक्ष द्वारा विजयनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हमला कथित तौर पर रिकवरी एजेंसी से जुड़े विवाद के चलते किया गया है, हालांकि पुलिस द्वारा पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

मध्यप्रदेश के ताजा खबरें को एमपी न्यूज हिन्दी (MPNEWSHINDI) में हिन्दी में पढ़ें | Latest news, Breaking News और आज की ताजा खबरों के लिए एमपी न्यूज हिन्दी के Youtube चैनल को subcribe करें