जायंट्स ग्रुप ऑफ जबलपुर द्वारा खाद्यान्न एवं कुकर वितरण

जायंट्स ग्रुप ऑफ जबलपुर ( Giants Group of Jabalpur) द्वारा विक्टोरिया अस्पताल स्थित 'सुदामा थाली' में एक प्रोजेक्ट किया गया।

जायंट्स ग्रुप ऑफ जबलपुर द्वारा खाद्यान्न एवं कुकर वितरण
जायंट्स ग्रुप ऑफ जबलपुर द्वारा खाद्यान्न एवं कुकर वितरण

एमपी न्यूज हिन्दी, जबलपुर। जायंट्स ग्रुप ऑफ जबलपुर (Giants Group of Jabalpur) द्वारा विक्टोरिया अस्पताल स्थित 'सुदामा थाली' में एक प्रोजेक्ट किया गया। ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष अरविंद पटेल एवं दीपा पटेल द्वारा सुदामा थाली में एक-एक बोरी चावल, दाल एवं खाना बनाने वाले चार कर्मचारियों को एक-एक कुकर प्रदान किये। जायंट्स ग्रुप (Giants Group of Jabalpur) के उपस्थित सदस्यों ने समाज सेवा के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त किये।

सुदामा थाली के संचालक प्रसिद्ध समाजसेवी मयूर संघवी ने जायंट्स ग्रुप ऑफ जबलपुर (Giants Group of Jabalpur) के इस सेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में ग्रुप के सदस्य एसपी दत्ता, संतोष पटेल, मुकेश साहू, अध्यक्ष खूबचंद मलगानी, प्रशासन संचालक आरपी सोनी, आशीष सैनी,जगजीत सिंह आहूजा,राजेंद्र वर्मा, प्रवीण करेचा, सुरेंद्र वर्देय, अशोक द्विवेदी, चरन जीत सिंह अरोरा, वालजी भाई पटेल एवं भूपिंदर कौर आहूजा ने उपस्थित होकर सहयोग दिया। 

ये भी पढ़ें :- 

मध्यप्रदेश के ताजा खबरें को एमपी न्यूज हिन्दी  में हिन्दी में पढ़ें | अपने आसपास से जुड़ी जानकारी के लिए  MP NEWS HINDI में पढ़ें | Latest news, Breaking News और आज की ताजा खबरों के लिए एमपी न्यूज हिन्दी के यूट्यूब चैनल को subcribe करें