कार चालक पर कथित लापरवाही का आरोप ; सिगरेट मंगवाई और फिर पैरों पर चढ़ा दी कार
मदन महल रेलवे स्टेशन के पास लिंक रोड स्थित शराब दुकान के सामने कार चालक की कथित लापरवाही से फुटपाथ पर रहने वाले रोहित कुशवाह के दोनों पैर गंभीर रूप से घायल हो गए।
जबलपुर मदन महल रेलवे स्टेशन के पास लिंक रोड स्थित शराब दुकान के सामने कार चालक की कथित लापरवाही से फुटपाथ पर रहने वाले रोहित कुशवाह के दोनों पैर गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, कार चालक ने रोहित से सिगरेट मंगवाई थी। इसी दौरान आरोप है कि उसने कार रोहित के दोनों पैरों पर चढ़ा दी और मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद घायल दर्द से तड़पता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की व्यवस्था कर उसे अस्पताल पहुंचाया।
सब इंस्पेक्टर सतीश अनुरागी के मुताबिक, पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल कार चालक की पहचान नहीं हो सकी है। शिकायत और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।