MPPSC ने जारी किया आगामी परीक्षाएं के एग्जाम शेड्यूल, इन तरीकों को होगी परीक्षाएं।

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने आगामी परीक्षाएं के लिए एग्जाम शेड्यूल को जारी किया है, शेड्यूल के मुताबिक परिक्षयाए आठ अक्टूबर से शुरू होंगी

MPPSC ने जारी किया आगामी परीक्षाएं के एग्जाम शेड्यूल, इन तरीकों को होगी परीक्षाएं।

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने शुक्रवार को आगामी परीक्षाएं  के लिए पेपरों का शेड्यूल जारी कर दिया है इस शेड्यूल में आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा व मुख्य परीक्षा, वन सेवा, सहायक प्राध्यापक, सहायक संचालक ग्रामोद्योग परीक्षाएं को शामिल किया है  शेड्यूल के मुताबिक परीक्षाएं आठ अक्टूबर से शुरू होगी। इसके लिए आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है परीक्षाएं के लिए सरकारी और निजी कालेजों को केंद्र बनाया जाएगा।

इन तरीकों को होगी परीक्षाएं। 

शेड्यूल के अनुसार आयोग ने सभी परीक्षाएं 8 अक्टूबर 2023 से लेकर 17 नवंबर 2024 के बीच कराएगा। आयोग के शेड्यूल में खास बात यह है कि कई परीक्षाएं शेड्यूल में समय से एक से डेढ़ साल पीछे चल रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही इन परीक्षाओं के लिए आयोग अधिसूचना जारी करेगा।  उसी अधिसूचना के आधार पर सभी योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे जाएंगे।

राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा-2022  8अक्टूबर 2023
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2022 30 अक्टूबर से 4 नवंबर 2023
राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा-2022 10 दिसंबर 2023
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 17 दिसंबर 2023
सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2022  28 जनवरी 2024
कराधान सहायक परीक्षा-2022 25 फरवरी 2024
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2023 11 मार्च से 16 मार्च 2024
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2024 28 अप्रैल 2024
सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2022 26 मई 2024
सहायक संचालक ग्रामोद्योग परीक्षा-2023 16 जून 2024
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2024  22 जुलाई से 27 जुलाई 2024
खनिज अधिकारी व सहायक परीक्षा-2023 25 अगस्त 2024
सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2022  17 नवंबर 2024

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक भले ही सभी परीक्षाएं के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया गया है। लेकिन परिक्षयाए की तिथि अस्थाई है जिसे आयोग नोटिफिकेशन जारी करके बदल सकता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि सभ इग्ज़ैम के अपडेट लिए आधिकारिक वेबसाईट में विजिट करना न भूले