Pay Manager क्या है? पेमैनेजर से Salary Slip कैसे बनाये।

इस पोस्ट में आइए जानते है, Pay Manager क्या है? और पेमैनेजर से Salary Slip कैसे बनाई जाती है

Pay Manager क्या है? पेमैनेजर से Salary Slip कैसे बनाये।
Pay Manager क्या है? पेमैनेजर से Salary Slip कैसे बनाये।

Pay Manager एक कर्मचारी के वेतन बिल तैयार करने की एक प्रणाली है जिसे राजस्थान राज्य सरकार ने राज्यों के कर्मचारी के लिए लाई है, पेमैनेजर (PayManager) कर्मचारियों के वेतन बिल तैयार करने के लिए एक सामान्य और एकीकृत मंच प्रदान करता है।

यह सॉफ्टवेयर न केवल कर्मचारियों के वेतन बिल तैयार करने की सुविधा प्रदान करता है बल्कि इस सॉफ्टवेयर की मदद से कर्मचारी अपना एरियर, डीए एरियर, बोनस और अवकाश के नकदीकरण का बिल भी तैयार करता है। पेमैनेजर (Pay Manager) वेबसाईट को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित किया गया है। 

Pay Manager से Salary Slip कैसे बनाये? 

  • Pay Manager से  Salary Slip बनाने के लिए कर्मचारी को सर्वप्रथम PayManager की आधिकारिक वेबसाईट https://paymanagerddo.rajasthan.gov.in/ में विजिट करना होगा। 
  • इसके बाद होम पेज में यूजरनाम, पासवर्ड और  कैप्चा को भर कर लॉगिन बटन में क्लिक करना होगा।
  • आप दूसरे पेज ओपन होगा जिसमें  “Employee Corner” वाली बटन में क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद कर्मचारी को बहुत से ऑप्शन नजर आएंगे, उनमें सबसे नीचे “Employee Report” लिंक में क्लिक करना होगा।
  • अब एक मिनी विंडो ओपन होगी, जिसमें उस विंडो में दिखाई दे रही Payslip वाले ऑप्शन में क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद कर्मचारी जिस महीने की Salary Slip देखना चाहते है उस वर्ष के उस माह को चुन कर Submit बटन में क्लिक करना होगा।
  • अब कर्मचारी Salary Slip को देख सकते है, जिसे जरूरत के अनुसार कर्मचारी प्रिन्ट करा सकते हैं।

ये भी पढ़ें :- 

सबसे पहले खबर को पढ़ने के लिए MPNEWSHINDI.COM को गूगल न्यूज में फॉलो करें - Click Here