अग्निवीर की तर्ज पर मध्यप्रदेश में वनवीर की होंगी भर्ती, हर साल 500 से अधिक वनवीर की होगी नियुक्तियां

जंगल और वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए मध्य प्रदेश सरकार सेना के अग्निवीर की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी हर साल 500 से अधिक वनवीर की नियुक्तियां की जाएगी

अग्निवीर की तर्ज पर मध्यप्रदेश में वनवीर की होंगी भर्ती, हर साल 500 से अधिक वनवीर की होगी नियुक्तियां
अग्निवीर की तर्ज पर मध्यप्रदेश में वनवीर की होंगी भर्ती, हर साल 500 से अधिक वनवीर की होगी नियुक्तियां

एमपी न्यूज हिन्दी,भोपाल। जंगल और वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए मध्य प्रदेश सरकार सेना के अग्निवीर की तर्ज पर मध्य प्रदेश में वनवीर की भर्ती करेगी। इसके लिए विभाग ने भर्ती नियम बना लिए गए हैं। इनमें वन्य जीवों की सुरक्षा का खास ध्यान रखने के लिए बाघ मित्र, चीता मित्र और हाथी मित्र नियुक्त करने का प्रावधान किया गया है।

ये भी पढ़ें : Rani Durgavati Tiger Reserve: विलुप्त हो रही गिद्धों की प्रजाति के लिए बनेगा वल्चर रेस्टोरेंट, लैब टेस्टिंग के बाद परोसा जाएगा मांस

वनवीर की भर्ती जंगल के अंदर एवं जंगलों के आस-पास रहने वाले ग्रामीण, वनवासी और आदिवासी युवाओं की पांच साल के लिए भर्ती की जाएगी। हर वर्ष उनका प्रदर्शन देखकर उनकी सेवा में वृद्धि की जाएगी। पांच वर्षो तक उन्हें मानदेय भी दिया जाएगा। पांच वर्ष बाद भर्ती किए गए कुल वनवीरों में से अच्छा प्रदर्शन करने वाले 30 प्रतिशत लोगों को वन रक्षक के पद पर नियमित नियुक्ति दी जाएगी।

ये भी पढ़ें :- Pariksha Pe Charcha 2024 में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, पराक्रम दिवस पर एक अनूठी पहल

वहीं, चीतों के प्रति जागरूकता लाने और ग्रामीणों में उनके प्रति डर को समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर 'चीता मित्र' भी बनाए गए हैं। वे स्थानीय लोगों को चीतों की प्रवृति से अवगत करा कर उन्हें चीतों की रक्षा कर संरक्षण के लिए जागरूक करते हैं। अब वनवीर भर्ती में चीता मित्रों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। 

ये भी पढ़ें :- 

प्रदेश और दुनिया का ताजा समाचार को एमपी न्यूज हिन्दी  में हिन्दी में पढ़ें | अपने आसपास से जुड़ी जानकारी के लिए  MP NEWS HINDI में पढ़ें | Latest news, Breaking News और आज की ताजा खबरों के लिए एमपी न्यूज हिन्दी के यूट्यूब चैनल को subcribe करें