Bharat Jodo Nyay Yatra: एमपी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के प्रवेश के पूर्व कांग्रेस कमेटी यात्रा निकालकर बनाएगी माहौल

प्रदेश कांग्रेस कमेटी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) के पूर्व मध्यप्रदेश में माहौल बनाने के लिये प्रदेश के सभी 29 लोकसभा सीटों के क्षेत्रों में यात्रा निकालकर जन प्रतिनिधियों को राहुल गांधी से मिलवाएगी

Bharat Jodo Nyay Yatra: एमपी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के प्रवेश के पूर्व कांग्रेस कमेटी यात्रा निकालकर बनाएगी माहौल
Rahul Gandhi's Bharat Jodo Nyay Yatra

एमपी न्यूज हिन्दी, भोपाल। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) मध्य प्रदेश में मार्च के प्रथम सप्ताह में राजस्थान से प्रवेश करेगी। इसके पूर्व राज्य में भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) का माहौल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अलग-अलग स्थानों से यात्राएं निकाली जाएंगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की यात्राएं गांव-गांव में भ्रमण करते हुए अंत में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सम्मिलित होंगी।

ये भी पढ़ें :- Dindori News Today :कलेक्टर विकास मिश्रा शहपुरा के करौंदी गांव पहुंच कर पानी टंकी स्थल का किया निरीक्षण

जन प्रतिनिधियों को राहुल गांधी मिलवाने की तैयारी 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की यात्राएं के कार्ययोजना बनाने और प्रचार-प्रसार के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी अलग-अलग समितियां गठित कर रहे हैं। इसके साथ यह प्रयास भी किया जा रहा है कि प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीट के किसान, युवा, महिला, मजदूर, अनुसूचित जाति-जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधियों को राहुल गांधी से मिलवाया जाए।

ये भी पढ़ें : अग्निवीर की तर्ज पर मध्यप्रदेश में वनवीर की होंगी भर्ती, हर साल 500 से अधिक वनवीर की होगी नियुक्तियां

इन क्षेत्रों में निकाली जाएगी यात्रा

पार्टी की ओर से बताया गया कि यात्रा से पहले पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए ग्वालियर-चंबल, विंध्य, बुंदेलखंड, महाकोशल, मालवा और नर्मदापुरम आदि क्षेत्रों से यात्राएं निकालना प्रस्तावित है। जिसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इस यात्रा के दौरान प्रदेश में पांच बड़ी न्याय सभाएं भी होंगी। वही प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों से किसान, युवा, महिला, मजदूर, अनुसूचित जाति-जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधियों को राहुल गांधी से मिलवाने की तैयारियों के लिए प्रदेश कांग्रेस द्वारा योजना, स्वागत, परिवहन, प्रचार-प्रसार सहित अन्य समितियां गठित की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें :-

प्रदेश और दुनिया का ताजा समाचार को एमपी न्यूज हिन्दी  में हिन्दी में पढ़ें | अपने आसपास से जुड़ी जानकारी के लिए  MP NEWS HINDI में पढ़ें | Latest news, Breaking News और आज की ताजा खबरों के लिए एमपी न्यूज हिन्दी के यूट्यूब चैनल को subcribe करें