Raksha Bandhan 2024 Date: 2024 में रक्षा बंधन कब है?, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त एवं रक्षा बंधन से जुड़ी पौराणिक कथा...

Raksha Bandhan 2024 Date:रक्षा बंधन का त्योहार हिन्दू धर्म में भाई-बहनों के अटूट प्रेम के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। आइये जानते है, 2024 में रक्षा बंधन कब है?,[rakhi kab hai] राखी बांधने का शुभ मुहूर्त एवं रक्षा बंधन से जुड़ी पौराणिक कथा

Raksha Bandhan 2024 Date: 2024 में रक्षा बंधन कब है?, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त एवं रक्षा बंधन से जुड़ी पौराणिक कथा...

Raksha Bandhan 2024 Date: रक्षा बंधन का त्योहार हिन्दू धर्म में भाई-बहनों के अटूट प्रेम के त्योहार के रूप में मनाया जाता है, जिसमें बहन भाई को रक्षा सूत्र यानि राखी बांधकर अपने भाई की स्वास्थ्य एवं  लंबी उम्र की कामना करती है इसके बदले में भाई, बहन को उसकी रक्षा के वचन के साथ गिफ्ट भेंट करते है। आइये जानते है, 2024 में रक्षा बंधन कब है? [rakhi kab hai], राखी बांधने का शुभ मुहूर्त एवं  रक्षा बंधन से जुड़ी पौराणिक कथा...

Holi 2024 Date : 2024 में होली कब है? [Holi kab hai] होलिका दहन, होली त्योहार का महत्व

2024 में रक्षा बंधन कब है? [Raksha bandhan kab hai 2024]

रक्षा बंधन/राखी का त्योहार हर साल श्रावण मास (सावन माह) की पूर्णिमा को मनाया जाता है। वर्ष 2024 में श्रावण मास की पूर्णिमा 19 अगस्त दिन सोमवार को पड़ रही है, इसलिए 2024 में रक्षा बंधन/राखी का त्योहार 19 अगस्त दिन सोमवार को मनाया जाएगा। 

Diwali 2024 Date : 2024 में दिवाली कब है? [Diwali Kab hai] दिवाली पूजा मुहूर्त एवं पौराणिक कथा

2024 में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त [Raksha Bandhan Shubh Muhurat]

हिन्दू पंचांग के मुताबिक,2024 में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 19 अगस्त दिन सोमवार को दोपहर 1 बजकर 34 मिनट से रात 9 बजकर 7 मिनट तक करीब 7 घंटे रहेगा। रक्षा बन्धन का प्रदोष काल का मुहूर्त  19 अगस्त दिन सोमवार शाम 6 बजकर 56 मिनट से रात 9 बजकर 7 मिनट तक करीब 2 घंटे तक रहेगा। 

Cheti Chand 2024 Date: चेटी चंद कब है? जानिए चेटी चंद पूजा का शुभ-मुहूर्त,पूजा विधि एवं पौराणिक कथा

रक्षा बंधन से जुड़ी पौराणिक कथा

हिन्दू ग्रंथों में वर्णित पौराणिक कथा के मुताबिक,  शिशुपाल का वध के दौरान भगवान श्री कृष्ण की ऊंगली में सुदर्शन चक्र को वापस बैठने में चोट लग गई,जिससे खून बहने लगा, इसे देख द्रौपदी ने अपनी साड़ी के पल्लू को फाड़कर भगवान श्री कृष्ण की उंगली में बांध दिया। तब भगवान श्री कृष्ण ने द्रौपदी को रक्षा का वादा किया। जिसे उन्होंने हस्तिनापुर के दरबार में द्रौपदी के चीरहरण के दौरान पूरा कर अपनी बहन को निर्वस्त्र होने से बचाया था। तभी से प्रतिवर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा को भाई-बहनों के अटूट प्रेम के रूप में रक्षा बंधन/राखी के त्योहार को मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें :-

Disclaimer: यह जानकारी सिर्फ मान्यताओं पर आधारित है। mpnewshindi.com किसी भी तरह की मान्यता एवं दी गई जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। दी गई किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञों से सलाह आवश्यक लें।